Move to Jagran APP

75वीं वर्षगांठ पर विशेष सम्मान: पुतिन ने किम को प्रदान किया द्वितीय विश्वयुद्ध का स्मृति मेडल

रूस ने किम को मॉस्को में होने वाली सैन्य परेड के लिए आमंत्रित किया था लेकिन कोरोना महामारी के चलते नौ मई को होने वाली यह परेड रद कर दी गई है।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Tue, 05 May 2020 05:21 PM (IST)Updated: Tue, 05 May 2020 05:21 PM (IST)
75वीं वर्षगांठ पर विशेष सम्मान: पुतिन ने किम को प्रदान किया द्वितीय विश्वयुद्ध का स्मृति मेडल
75वीं वर्षगांठ पर विशेष सम्मान: पुतिन ने किम को प्रदान किया द्वितीय विश्वयुद्ध का स्मृति मेडल

मॉस्को, एपी। उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन के गंभीर रूप से बीमार होने की अफवाह के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उन्हें विशेष सम्मान से नवाजा है। नाजी जर्मनी पर जीत की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर रूस ने किम को द्वितीय विश्वयुद्ध का स्मृति मेडल प्रदान किया है।

loksabha election banner

उत्तर कोरिया के विदेश मंत्री ने रूसी राजदूत से प्राप्त किया मेडल

किम की ओर से उत्तर कोरिया के विदेश मंत्री री सोन-ग्वोन ने रूसी राजदूत अलेक्जेंडर मेत्सेगोरा के हाथों यह मेडल प्राप्त किया। इस समारोह के दौरान हालांकि किम मौजूद नहीं थे।

द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान USSR के शहीद सैनिकों की स्मृति को संरक्षित करने के लिए मिला सम्मान

उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग में स्थित रूसी दूतावास ने मंगलवार को कहा कि किम को यह सम्मान सोवियत संघ के उन सैनिकों की स्मृति को संरक्षित करने के लिए दिया गया, जिनकी द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान उत्तर कोरिया में मौत हुई थी।

समारोह के दौरान दौनों देश के अधिकारी फेस मास्क पहने हुए थे

प्योंगयांग में मंगलवार को आयोजित इस समारोह की तस्वीरों में रूसी और उत्तर कोरियाई अधिकारी फेस मास्क पहने नजर आ रहे हैं।

द्वितीय विश्वयुद्ध में जीत की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में होने वाली परेड कोरोना के चलते रद

रूस ने पिछले साल किम को मॉस्को में होने वाली सैन्य परेड के लिए आमंत्रित किया था, लेकिन कोरोना महामारी के चलते नौ मई को होने वाली यह परेड रद कर दी गई है। यह परेड द्वितीय विश्वयुद्ध में जीत की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में होने वाली थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.