दक्षिण कोरिया में बढ़ रहा कोरोना का कहर, रोज बढ़ रहे संक्रमित मामलें
दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस का कहर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। प्रत्येक दिन यहां पर संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। अब यहां पर 1837 नए संक्रमित मामले दर्ज किए गए हैं।
सियोल, आइएएनएस। दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस का कहर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। प्रत्येक दिन यहां पर संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। अब यहां पर 1,837 नए संक्रमित मामले दर्ज किए गए हैं। यहां पर कोरोना वायरस का कहर धीरे-धीरे बढ़ रहा है।
बता दें कि इस वक्त पूरे देश में कोरोना संकट का कहर बना हुआ है। सिर्फ दक्षिण कोरिया ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया कोरोना संकट से जूझ रही है। इस वक्त इस महामारी से अबतक 59 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं वहीं मरने वालों का आंकड़ा 3 लाख के पाक पहुंच गया है।
इस बीमारी से अकेले अमेरिका में मरनवालों की संख्या 1 लाख के पार पहुंच गई है।यूएस के बाद सबसे ज्यादा प्रभावित देश ब्राजील है। यहां पर कोरोना से मरनेवालों का आंकड़ा 27,944 है वहीं संक्रमितों की संख्या 4 लाख के पार है। ब्राजील के बाद रुस, यूके, स्पेन, इटली जर्मनी, भारत और तुर्की शामिल है।
फिलहाल अभी तक इस बीमारी का अभी तक कोई इलाज नहीं मिल पाया है। सभी देश अपन स्तर पर इस बीमारी से लड़ रहे हैं। ज्यादातर देशों ने अपने यहां पर लॉकडाउन लगाया हुआ है। कोरोना लॉकडाउन के चलते देश में लोगों की नौकरियां जा रही है, देश आर्थिक स्थिति खराब हो रही है। इन सभी चीजों को ध्यान में रखते हुए कई देशों ने अपने यहां पर लॉकडाउन में ढील भी दी हुई है।
इसका ही नतीजा है कि तुर्की में अब मस्जिद खुल गई हैं वहीं 1 जून के बाद से पुुर्तगाल में रेस्टोरेंट, थियेटर और माल को खोलने की घोषणा की गई है। ताकी देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाया जा सके। फिलहाल अभी तक तक इस वायरस का कोई कारगर इलाज मौजूद नहीं है। सिवाय एहतियात बरतन के अलावा इसका कोई इलाज नहीं है। सभी देश अपन स्तर पर इस वायरस की रोकथाम के लिए वैक्सीन बनाने में जुटे हैं।