Move to Jagran APP

दुनियाभर में राजनीतिक उथल-पुथल के साथ ही प्राकृतिक आपदाओं ने भी मचाया बवाल

End of Decade इस पूरे दशक में विश्‍व के पटल पर कहीं राजनीतिक मेल हुआ तो कहीं जंग। प्राकृतिक आपदाओं ने तो अपना रंग दिखाया ही दुनिया के कई देशों में शरणार्थियों की भीड़ भी उमड़ी।

By Monika MinalEdited By: Published: Wed, 11 Dec 2019 05:27 PM (IST)Updated: Thu, 12 Dec 2019 11:28 AM (IST)
दुनियाभर में राजनीतिक उथल-पुथल के साथ ही प्राकृतिक आपदाओं ने भी मचाया बवाल
दुनियाभर में राजनीतिक उथल-पुथल के साथ ही प्राकृतिक आपदाओं ने भी मचाया बवाल

नई दिल्‍ली। End of Decade 2019: इस एक दशक में कई बड़ी घटनाएं हुईं। राजनीति‍, प्राकृतिक आपदाओं के अलावा अपना देश छोड़ दूसरे देश की शरण में जाने को लोग मजबूर हो गए। इसी क्रम में वर्ष 2015 में सीरियाई बच्‍चे एलन कुर्दी जैसी कई  भयावह तस्‍वीरें आई जिसने अंदर तक हिला दिया। वहीं ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और प्रिंस हैरी विवाह के बंधन में बंध गए। हैती के विनाशकारी भूकंप से सीरिया व अन्‍य कई देशों में जंग समेत प्राकृतिक आपदाओं ने भी राहत नहीं दी। इसके अलावा दुनिया के कई कोने में शरणार्थियों के शोषण की कई घटनाएं सामने आई।

loksabha election banner

साल 2010 में भूकंप से हिला हैती

12 जनवरी 2010 को भूकंप से हैती थर्रा गया था। इसमें एक लाख से अधिक लोगों की जान गई। रिक्‍टर स्‍केल पर इसकी तीव्रता 7 मापी गई। इससे सबसे अधिक तबाही यहां की राजधानी पोर्ट ओ प्रिंस में मची। भूकंप के बाद भी 52 झटके महसूस किए गए।

जूबा में 24 दिसंबर 2010 को क्रिसमस के मौके पर दक्षिण सूडानी शख्‍स। इसके टीशर्ट पर लिखा है- ‘Vote for Your Freedom’

2011 में एक दूजे के हुए प्रिंस विलियम और कैथरीन

 

 विवाह के बाद एक दूसरे को चूमते हुए केट विलियम।  29 अप्रैल 2011, शुक्रवार को लंदन के वेस्‍टमिंस्‍टर एब्‍बी में ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और कैथरीन मिडलटन एक दूसरे के साथ विवाह के बंधन में बंधे। वहां से बकिंघम पैलेस लौट बालकनी में नवविवाहित शाही जोड़े ने एक दूसरे को चूमकर नए जीवन की शुरुआत की। इन दोनों की मुलाकात 2001 में पहली बार सेंट एंड्रयूज विश्वविद्यालय में पढाई के दौरान हुई थी। 20 अक्टूबर 2010 को इनकी सगाई का ऐलान हुआ जो 16 नवंबर 2010 में हुआ।

2012 में अंतरिक्ष गई चीन की पहली महिला अंतरिक्षयात्री

29 जून 2012 को दो अन्‍य अंतरिक्षयात्रियों के साथ चीन की पहली महिला अंतरिक्षयात्री लिउ यांग 13 दिनों के अभियान के बाद पृथ्‍वी पर वापस लौट आई। ये तीनों 16 जून को अंतरिक्ष गई थीं।

2013-  ओबामा  के हाथों में अमेरिका

20 जनवरी 2013 को अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने दूसरे 4 वर्ष के कार्यकाल के लिए व्हाइट हाउस में शपथ ली। बराक ओबामा ने कहा, ‘मैं बराक हुसैन ओबामा दृढ़तापूर्वक यह शपथ लेता हूं कि मैं अमेरिका के राष्ट्रपति कार्यालय का कामकाज ईमानदारी से निष्पादित करूंगा और अपनी सर्वश्रेष्ठ क्षमता के साथ अमेरिका के संविधान की रक्षा करने के साथ ही उसका संरक्षण और बचाव करूंगा।

2013-  वै‍टिकन सिटी में नए पोप

13 मार्च 2013 में वै‍टिकन सिटी में नए पोप, पोप फ्रांसिस ने संत पीटर्स ब्रासिलिका की बालकनी से अपने शुभचिंतकों समेत तमाम श्रद्धालुओं का अभिवादन किया। बेनेडिक्‍ट XVI द्वारा फरवरी माह में अचानक इस्‍तीफा देने के बाद फ्रांसिस को नया पोप बनाया गया।

2013- नेल्‍सन मंडेला का निधन

 

15 दिसंबर 2013 को दक्षिण अफ्रीका के पॉपुलर नेता नेल्सन मंडेला का 95 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था।

2014-  शपथ लेने के बाद पाक पीएम नवाज से मिले पीएम मोदी 

26 मई 2014 को नई दिल्‍ली में राष्‍ट्रपति भवन में आयोजित शपथ समारोह के बाद पाकिस्‍तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

2014- मलाला और कैलाश सत्‍यार्थी 

10 दिसंबर 2014 को नार्वे के ओस्‍लो में पाकिस्‍तान की मलाला युसुफजई और भारत के कैलाश सत्‍यार्थी को नोबल शांति पुरस्‍कार से नवाजा गया।

2015 की मार्मिक तस्‍वीर- एलन कुर्दी

वर्ष 2015 का सबसे दर्दनाक तस्‍वीर है सीरिया के इस तीन साल के बच्‍चे एलन कुर्दी की। अपने देश में चल रहे जंग से बचने के लिए कहीं बाहर सुकून की तलाश करने वाला यह बच्‍चा समंदर की आगोश में चला गया। दरअसल, सीरियाई गृहयुद्ध से बचने के लिए 2 सितंबर 2015 को एलन अपने परिवार के साथ नाव के जरिए तुर्की से यूनान जा रहा था लेकिन इसी दौरान नाव डूब गई ।

2015 में जस्टिन ट्रूडो को मिली जीत

20 अक्‍टूबर 2015 को कनाडा के आम चुनावों में जीत के बाद समर्थकों का अभिवादन करते लिबरल पार्टी के नेता जस्टिन ट्रूडो और उनकी पत्‍नी सोफी।

2016- जीका वायरस का प्रकोप

21 जनवरी 2016 को अल सल्‍वाडोर में जीका वायरस व मच्छरों से होने वाले अन्‍य बीमारियों के लिए एहतियातन कदम उठाते हुए हेल्‍थ वर्करों द्वारा हर जगह स्‍प्रे किया गया।

2016- क्‍यूबा के राष्‍ट्रपति फिदेल कास्‍त्रो का निधन

क्‍यूबा के पूर्व राष्‍ट्रपति फिदेल कास्‍त्रो का 1 दिसंबर 2016 को निधन हो गया। वे 90 वर्ष के थे। 2008 में स्वेच्छा से राष्ट्रपति का पद छोड़ने वाले कास्‍त्रो क्यूबा कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव बने हुए थे। उन्‍होंने 1959 से दिसंबर 1976 तक क्यूबा के प्रधानमंत्री का पद संभाला। इसके बाद उन्‍होंने क्यूबा की राज्य परिषद के अध्यक्ष का पद संभाला।

2017- इस्‍लामिक स्‍टेट के चंगुल से  मोसुल को मिली आजादी

9 जून 2017 को इराक के दूसरे सबसे बड़े शहर मोसुल को इस्लामिक स्टेट से आजादी मिली।

2017- रोहिंग्‍या शरणार्थी

11 सितंबर 2017 को बंगाल की खाड़ी को नौका के जरिए पार कर बांग्‍लादेश-म्‍यांमार सीमा को पार कर शाह पोरिर द्वीप में किनारे पर पहुंची थकी हारी महिला।

2018- मिट गई कोरियाई देशों के बीच की दूरी

उत्‍तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन और दक्षिण कोरियाई राष्‍ट्रपति मून जे-इन ने 27 अप्रैल 2018 को अंतर कोरियाई समिट में हिस्‍सा लिया। यह समिट दक्षिण कोरिया के पनमुनजोम में हुआ। इसमें स्‍थायी शांति समझौते के साथ 1950-53 कोरियाई युद्ध को खत्‍म करने का आग्रह किया गया।

2018- प्रिंस हैरी व मेगन ने किया विवाह

ब्रिटेन के प्रिंस विलियम के छोटे भाई प्रिंस हैरी और अमेरिकी अभिनेत्री मेगन मार्केल 19 मई 2018 को एक-दूजे के हो गए। ब्रिटेन के शाही परिवार की यह शादी विंडसर कैसल के सेंट जॉर्ज चर्च में संपन्न हुई। समारोह में 1200 आम लोगों के साथ हजारों मेहमान मौजूद थे।

2019- ट्रंप के स्टेट ऑफ यूनियन संबोधन की सराहना

5 फरवरी 2019 को वाशिंगटन में स्‍टेट ऑफ यूनियन एड्रेस स्‍पीकर नैंसी पेलोसी और उप राष्‍ट्रपति माइक पेंस ने राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप की सराहना की। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने वार्षिक स्टेट ऑफ यूनियन संबोधन में अमेरिका-मैक्सिको सीमा पर दीवार बनाने पर जोर दिया था।

2019- पॉपुलर हुईं ग्रेटा थनबर्ग

 

वर्ष 2019 में ग्रेटा थनबर्ग जलवायु परिवर्तन की कार्यकर्ता के तौर पर उभरीं। बीते सितंबर माह में संयुक्त राष्ट्र के जलवायु सम्मेलन में ग्रेटा का भाषण उन्‍हें लोकप्रिय बना गया। संयुक्त राष्ट्र के जलवायु सम्मेलन में विमान के बजाए जहाज से पहुंची ग्रेटा ने वहां मौजूद तमाम नेताओं से ग्लोबल वार्मिग को लेकर कई सवाल किए और तो और 'आपकी हिम्मत कैसे हुई...' जैसे वाक्‍य का भी इस्‍तेमाल किया।

अलविदा: सुर्खियों में रहीं ये घटनाएं 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.