पुर्तगाल में 1 जून के बाद फिर से खुलेंगे शॉपिंग माल, थियेटर और जिम सेंटर, हटेगा लॉकडाउन का तीसरा चरण
पुर्तगाल में तीसरे चरण के लॉकडाउन से बाहर निकलने की हरी झंडी दे दी है लेकिन राजधानी लिस्बन में कुछ प्रतिबंध जारी रहेंगे।
लिस्बन, रॉयटर्स। पुर्तगाल में तीसरे चरण के लॉकडाउन से बाहर निकलने की हरी झंडी दे दी है, लेकिन राजधानी लिस्बन में कुछ प्रतिबंध जारी रहेंगे। देश में कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते कुछ प्रतिबंध लागू रहेंगे। 1 जून से शॉपिंग माल, चाइल्ड केयर सेंटर. जिम, सिनेमा, थियेटर और सांस्कृतिक स्थलों को कुछ जरुरी प्रतिबंधों के साथ फिर से शुरू किया जाएगा।
बता दें कि इस वक्त पूरे देश में कोरोना संकट बना हुआ है। चीन के वुहान से फैले कोरोना वायरस से अबतक 59 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं वहीं मरने वालों का आंकड़ा 3 लाख के पाक पहुंच गया है। इस वायरस से सबसे अधिका अमेरिका परेशान है। यहां पर कोरोना से मरनेवालों का आंकड़ा सबसे अधिक है। 1 लाख से ज्यादा लोंगों की मौत यहां पर हो चुकी है। यूएस के बाद सबसे ज्यादा प्रभावित देश ब्राजील है। यहां पर कोरोना से मरनेवालों का आंकड़ा 27,944 है वहीं संक्रमितों की संख्या 4 लाख के पार है। ब्राजील के बाद रुस, यूके, स्पेन, इटली जर्मनी, भारत और तुर्की शामिल है।
फिलहाल इस वायरस से निजात पाने के लिए किसी भी प्रकार कारगर इलाज नहीं मिल पाया है। सभी देश अपन स्तर पर इस वायरस से निपटने के लिए कार्य कर रहे हैं। की देशों ने अपने यहां पर लॉकडाउन भी लगाया है, जिसके चलते देश में लोगों की की नौकरियां जा रही हैं। ऐसे में कई देशों ने अपने यहां पर एहतियात बरते हुए लॉकडाउन में ढील दी है। ताकी देश की आर्थिक स्थिति को पटरी पर लाया जा सके।
फिलहाल यूएस, ब्राजील, रुस हो या फिर भारत सभी देश अपने स्तर पर इसकी रोकथाम के लिए वैक्सीन बनाने में जुटे हैं। इस वायरस को लेकर चीन और अमेरिका में तनाव भी बना हुआ। यूएस की तरफ से लगातार दावा किया जा रहा है कि यह वायरस चीन की लैब से पूरी दुनिया में फैला है वहीं चीन इस प्रकार के आरोपों का खंडन कर चुका है।