Move to Jagran APP

मॉरीशस के पास फंसे तेल टैंकर के हुए दो टुकड़े, जहाज में लदा चार हजार टन तेल बहा

जहाज 25 जुलाई को मॉरीशस के तट के पास एक चट्टान से टकरा फंस गया था। टक्कर की वजह से तेल का रिसाव हो रहा था।

By Manish PandeyEdited By: Published: Sun, 16 Aug 2020 07:27 AM (IST)Updated: Sun, 16 Aug 2020 10:57 AM (IST)
मॉरीशस के पास फंसे तेल टैंकर के हुए दो टुकड़े, जहाज में लदा चार हजार टन तेल बहा
मॉरीशस के पास फंसे तेल टैंकर के हुए दो टुकड़े, जहाज में लदा चार हजार टन तेल बहा

जोहांसबर्ग, एपी। मॉरीशस के पास हिंद महासागर में फंसे जापान के तेल टैंकर के दो टुकड़े हो गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि इसमें शेष बचा तेल समुद्र में फैल गया है। एमवी वाकाशिओ नामक यह जहाज 25 जुलाई को मॉरीशस के तट के पास एक चट्टान से टकरा फंस गया था। टक्कर की वजह से उसके निचले हिस्से में दरार पड़ गई थी और वहां से तेल का रिसाव हो रहा था।

loksabha election banner

जहाज में चार हजार टन तेल लदा था, जिसमें से करीब एक हजार टन समुद्र में फैल गया था। हालात की गंभीरता को देखते हुए मारीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ ने पर्यावरणीय आपातकाल की घोषणा की थी और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मदद मांगी थी।

समुद्र में फैला बचा हुआ तेल

अधिकारियों ने बताया कि जहाज में बचे तीन हजार टन में से बहुत हद तक तेल को निकाल लिया गया था। लेकिन जहाज के दो टुकड़े हो जाने से बाकी बचा तेल समुद्र में फैल गया। यह जहाज जापान की नागाशिकी शिपिंग कंपनी का था। कंपनी का कहना है कि जहाज में बहुत कम मात्रा में ही तेल बचा रह गया था। 

शिपिंग कंपनी से हर्जाने की मांग

उधर, मॉरीशस के संरक्षित समुद्र तटीय इलाके में तेल बहने से समुद्री परिस्थितिकी तंत्र के लिए मुश्किल खड़ी कर दी है। समुद्री जीवों और वनस्पति को संरक्षित करने की मॉरीशस की 35 साल की मेहनत के बर्बाद होने का खतरा पैदा हो गया है। मॉरीशस सरकार ने तेल रिसने से हुई बर्बादी के लिए शिपिंग कंपनी से हर्जाने की मांग की है।

खुद तेल निकालने में जुटे लोग

मॉरीशस के हजारों लोग समुद्र के पानी से तेल निकालने के प्रयास में जुटे हुए हैं जिससे जलीय जीव-जंतुओं और दुर्लभ वनस्पति को बचाया जा सके। मॉरीशस के अधिकारियों का अनुमान है कि अभी तक 400 टन तेल ही समुद्र से निकाला जा सका है। एक समय अपने उपनिवेश रहे मॉरीशस को फ्रांस ने पूरी मदद का भरोसा दिया है। मॉरीशस की अपील फ्रांस ने नौसेना का एक जहाज, सैन्य विमान और कई विशेषज्ञ मदद के लिए भेजे हैं। जापान सरकार ने भी विशेषज्ञों की मदद भेजने का आश्वासन दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.