कोविड-19 इलाज के लिए जरूरी उपकरणों के बगैर अफ्रीकी देशों में हालात खराब- अध्ययन
एक नवीनतम अध्ययन के अनुसार दुनिया के अन्य देशों की तुलना में अफ्रीकी देशों में गंभीर तौर पर बीमार सभी कोविड-19 मरीज मौत के करीब हैं क्योंकि इन देशों में कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए जरूरी उपकरण हैं ही नहीं।
सिडनी, एएफपी। अनिवार्य कोविड-19 बीमारी के उपचार के लिए आवश्यक उपकरणों के बगैर दुनिया के दूसरे देशों की तुलना में अफ्रीकी देशों की हालत बदतर है। एक नवीनतम अध्ययन के अनुसार, यहां गंभीर तौर पर बीमार सभी कोविड-19 मरीज मौत के करीब हैं क्योंकि इन देशों में कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए जरूरी उपकरण हैं ही नहीं।
इस अध्ययन में मिस्र (Egypt), इथियोपिया (Ethiopia), घाना (Ghana), केन्या (Kenya), लीबिया (Libya), मालावी (Malawi), मोजांबिक (Mozambique), नाइजर (Niger), नाइजीरिया (Nigeria), दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के मरीजों को शामिल किया गया था। एशिया, यूरोप और अमेरिका में औसतन 31.5 फीसद गंभीर रूप से बीमार मरीजों की आइसीयू में मौत हुई जबकि अफ्रीकी देशों में यह आंकड़ा 48.2 फीसद है।
Seriously ill Covid-19 patients in African countries are more likely to die than those on other continents, which could be because of a lack of critical care equipment, study showshttps://t.co/FgZ6A0Xse3" rel="nofollow pic.twitter.com/26w3bCnwV6— AFP News Agency (@AFP) May 21, 2021
अफ्रीका में अब तक करीब 130,000 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है वहीं दुनिया भर में मरने वाले कुल संक्रमितों का आंकड़ा 3.4 मिलियन है। इसके अलावा वैक्सीन को लेकर धीमी प्रक्रिया अधिक डर पैदा कर रहा है कि अफ्रीकियों पर कोरोना वायरस के नए वैरिएंट का प्रकोप भी हो सकता है।
वर्ष 2019 के अंत में चीन के वुहान से निकले कोरोना वायरस ने अब तक दुनिया भर के 16 करोड़ 52 लाख से अधिक लोगों को संक्रमित कर दिया है वहीं इससे मरने वालों का आंकड़ा 34 लाख 25 हजार से अधिक हो गया है। इन आंकड़ों की जानकारी अमेरिकी यूनिवर्सिटी जॉन्स हॉपकिन्स की ओर से शुक्रवार को दी गई। मार्च 2020 में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस संक्रमण के खतरे को भांप लिया था और इसे 11 मार्च को महामारी घोषित कर दिया था। दुनिया भर में सबसे अधिक संक्रमित देश अमेरिका है जहां अब तक कुल 33,055,801 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 588,531 संक्रमितों की मौत हो गई है। इसके बाद भारत है जहां अभी महामारी की दूसरी लहर के कारण स्थिति बदहाल है। यहां संक्रमितों का आंकड़ा 25,772,440 हो चुका है।