Move to Jagran APP

Coronavirus World Update: यूरोप में कोरेाना के मामलों में कमी, स्पेन में छह हफ्तों में सबसे कम मौत, जानें बाकी दुनिया का हाल

यूरोपीय देश स्पेन में कोरोना महामारी की मार में कमी दिखने लगी है। देश में बीते छह हफ्तों में गुरुवार को सबसे कम मौत दर्ज की गईं।

By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Thu, 30 Apr 2020 09:03 PM (IST)Updated: Thu, 30 Apr 2020 09:02 PM (IST)
Coronavirus World Update: यूरोप में कोरेाना के मामलों में कमी, स्पेन में छह हफ्तों में सबसे कम मौत, जानें बाकी दुनिया का हाल
Coronavirus World Update: यूरोप में कोरेाना के मामलों में कमी, स्पेन में छह हफ्तों में सबसे कम मौत, जानें बाकी दुनिया का हाल

मैड्रिड, एजेंसियां। यूरोपीय देश स्पेन में कोरोना महामारी की मार में कमी दिखने लगी है। देश में बीते छह हफ्तों में गुरुवार को सबसे कम मौत दर्ज की गईं। हालात में सुधार के मद्देनजर प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने चार चरणों में लॉकडाउन को खत्म की योजना जारी की है। इसके तहत अगले हफ्ते से पाबंदियों में ढील देने की तैयारी की गई है। यूरोप में स्पेन के बाद इटली, फ्रांस, ब्रिटेन और जर्मनी भी महामारी से ज्यादा जूझ रहे हैं।

loksabha election banner

यूरोप में कोरोना से सबसे ज्यादा मौत इटली में हुई हैं। इस देश में भी नए मामलों में कमी देखी जा रही है। इसके बावजूद इतालवी प्रधानमंत्री ग्यूसेप कोंटे ने राज्यों को पाबंदियों में ढील देने के लिए एकतरफा कदम उठाने को लेकर आगाह किया है।

स्पेन में बीते 24 घंटों में 268 पीड़ितों ने दम तोड़ा

4.7 करोड़ की आबादी वाले स्पेन में मध्य मार्च से लॉकडाउन है। इसके चलते सभी कारोबार ठप हैं। होटल और समुद्र तट सुनसान पड़े हैं। देश की अर्थव्यवस्था में पहली तिमाई में 5.2 फीसद की गिरावट दर्ज की गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, स्पेन में बीते 24 घंटों में 268 पीड़ितों ने दम तोड़ा। देश में 20 मार्च के बाद मौत का यह सबसे कम आंकड़ा है। स्पेन में लॉकडाउन खत्म करने की योजना के तहत सोमवार से हेयरड्रेसर्स और कुछ अन्य व्यवसायों को सशर्त खोलने की छूट होगी। जून के आखिर तक समुद्र तटों को भी खोल दिया जाएगा।

इटली में कई राज्य पाबंदियों में ढील देने की तैयारी में

इटली में हालात में सुधार को देखते हुए गत दस मार्च से लॉकडाउन का सामना कर रहे कई राज्य पाबंदियों में ढील देने की तैयारी में दिख रहे हैं। ऐसे राज्यों को आगाह करते हए प्रधानमंत्री कोंटे ने कहा, 'अगर संक्रमण की निम्न दर दिखती है तो मैं राज्यों के साथ मिलकर पाबंदियों में ढील देने के लिए काम करूंगा।'

ब्रिटेन में एक लाख लोगों का टेस्ट करने की योजना

ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि देश में एक लाख लोगों का रैंडम टेस्ट करने की योजना है। यह कदम पाबंदियों में छूट देने से पहले संक्रमण की दर को समझने के लिए उठाया जाएगा। यूरोप में इटली के बाद ब्रिटेन में सबसे ज्यादा मौत हुई हैं। देश में 26 हजार से ज्यादा पीड़ित दम तोड़ चुके हैं। जबकि इटली में 27 हजार से अधिक लोगों की जान गई है।

रूस में एक दिन में सात हजार से ज्यादा संक्रमित

रूस में गुरुवार को कोरोना मामलों की संख्या एक लाख के पार हो गई। मरने वालों की संख्या भी एक हजार से ज्यादा हो गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, देश में बीते 24 घंटों में रिकॉर्ड 7,099 लोगों का टेस्ट पॉजिटिव आया। संक्रमित लोगों की संख्या एक लाख छह हजार से अधिक हो गई है।

पाबंदियों को नहीं मान रहे ज्यादातर जापानी

जापान में कोरोना महामारी पर अंकुश लगाने के प्रयास में छह मई तक इमरजेंसी लागू है। सरकार इसे और बढ़ाने की तैयारी में है। इमरजेंसी के तहत लोगों को घरों में ही रहने की हिदायत दी गई है। लेकिन बहुतों को इसका उल्लंघन करते पाया जा रहा है। कुछ तो संक्रमण के खतरे की परवाह किए बगैर अपने काम पर जा रहे हैं तो कई लोगों को पार्कों में पिकनिक मनाते भी देखा जा रहा है। जापान में करीब 14 हजार लोग कोरोना की चपेट में हैं। 425 की मौत हुई है।

सबसे प्रभावित देश

देश - मौत - संक्रमित

अमेरिका - 61,669 - 10,64,572

इटली - 27,682 - 2,03,591

ब्रिटेन - 26,097 - 1,65,221

स्पेन - 24,275 - 2,36,899

फ्रांस - 24,087 - 1,66,420

जर्मनी - 6,467 - 1,61,539

ईरान - 6,028 - 94,640

चीन - 4,633 - 82,862

तुर्की - 3,081 - 1,17,589

रूस - 1,073 - 1,06,498


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.