Move to Jagran APP

इस पत्थर को तोड़ने से खून बहने लगे तो क्या कहेंगे, वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

चिली और पेरू के समुद्री तलों में बड़ी संख्या में ऐसे ही पत्थर पाए जाते हैं। इस पत्थर को जैसा ही तोड़ा जाता है तो इससे खून बहने लगता है।

By Sanjay PokhriyalEdited By: Published: Tue, 07 May 2019 12:37 PM (IST)Updated: Tue, 07 May 2019 12:37 PM (IST)
इस पत्थर को तोड़ने से खून बहने लगे तो क्या कहेंगे, वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
इस पत्थर को तोड़ने से खून बहने लगे तो क्या कहेंगे, वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

सैंटियागो, एजेंसी। पत्थर अगर जमीन पर गिर जाए तो उसके दो टुकड़े हो जाते हैं। लेकिन अगर उस टूटे पत्थर से खून बहने लगे तो क्या कहेंगे। चिली और पेरू के समुद्री तलों में बड़ी संख्या में ऐसे ही पत्थर पाए जाते हैं। इस पत्थर को जैसा ही तोड़ा जाता है तो इससे खून बहने लगता है। यह पत्थर चट्टानों से चिपका रहता है और धीरे- धीरे उसका ही हिस्सा बन जाता है।

loksabha election banner

इस पत्थर को पीरियड रॉक कहा जाता है। लेकिन इसको लेकर चौंकाने वाली बात यह है कि यह कोई पत्थर नहीं बल्कि एक समुद्री जीव है। जो सांस भी लेता है और खाना भी खाता है। लेकिन ये जीव हूबहू पत्थर की तरह ही दिखता है।

इस पत्थर से केवल खून ही नही निकलता बल्कि मांस भी निकलता है, जिसे लोग बड़ा पसंद करते हैं। ऊपर से सख्त दिखने वाला ये पत्थर अंदर से बेहद नरम होता है। लोग इस पत्थर की तलाश के लिए समुद्र की गहराइयों को छानते हैं।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.