Move to Jagran APP

राजनीतिक अस्थिरता के बीच बोलीविया में जल्द होंगे राष्ट्रपति चुनाव

बोलीविया में जारी राजनीतिक अस्थिरता के बीच राहत की खबर सामने आई है। अंतरिम राष्ट्रपति जीनिन अंज (Jeanine Anez) चुनाव की घोषणा की है।

By Pooja SinghEdited By: Published: Mon, 18 Nov 2019 07:53 AM (IST)Updated: Mon, 18 Nov 2019 08:49 AM (IST)
राजनीतिक अस्थिरता के बीच बोलीविया में जल्द होंगे राष्ट्रपति चुनाव
राजनीतिक अस्थिरता के बीच बोलीविया में जल्द होंगे राष्ट्रपति चुनाव

सैंटियागो, एफपी। बोलीविया में जारी राजनीतिक अस्थिरता के बीच राहत की खबर सामने आई है। अंतरिम राष्ट्रपति जीनिन अंज (Jeanine Anez) चुनाव की घोषणा की है। राष्ट्रपति ईवो मोरालेस के इस्तीफे के बाद से बोलीविया में लगातार हिंसक विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। यह प्रदर्शन पिछले काफी समय से चल रहा है। प्रदर्शन उग्र हुआ और हिंसक बन गया। इस दौरान 23 से ज्यादा लोगों की मौत हुई और कई घायल हुए। 

loksabha election banner

क्या है मामला

दरअसल, बोलीविया में चुनाव के दौरान गड़बड़ी के बाद राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा देना पड़ा था। इसके बाद जीनिन अंज ने अपने आपको अंतिरम राष्ट्रपति घोषित किया। चुनाव में  हुई गड़बड़ी होने पर लोगो विरोध प्रदर्शन करने लगे। पिछले दिनों से लगातार वहां विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। प्रदर्शन के हिंसक होने पर अंतिरम राष्ट्रपति ने दोबारा चुनाव कराने की घोषणा की है, लेकिन यह चुनाव कब होंगे इसकी जानकारी नहीं आई है। 

संयुक्त राष्ट्र पर भी जता चुका है चिंता

पिछले काफी दिनों से राजनीति अस्थरिता के बीत बोलीविया में प्रदर्शनकारियों का प्रदर्शन काफी हिंसका हुआ। इसको देखते हुए सुंयक्त राष्ट्र ने भी चिंता जाहिर की थी। यूएन की तरफ से कहा गया था कि इस मामले को संवेदनशील से तरीके समाधान किया जाना चाहिए। 

राष्ट्रपति मेरालेस ने ली मैक्सिकों की शरण 

बोलीविया में हुए विरोध प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति ने इस्तीफा दिया और मैक्सिको की शरण ले थी। विपक्षी पार्टियों चुनाव के नतीजों पर धांधली का आरोप लगाया और इसके परिणाम को मानने से इनकार कर दिया। 

बैलीविया प्रदर्शन में वेनेजुएला कनेक्शन

इस दौरान वेनेजुएला के राजनायिकों पर आरोप लगा कि उनकी तरफ से बोलीविया के आंतरिक मामले में हस्तक्षेप कर रहा है। इसको ध्यान में रखते हुए बलीविया की विदेश मंत्री ने देश छोड़ने का आदेशा दिया था। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.