इक्वाडोर और पेरू में 7.7 की तीव्रता का भूकंप, शक्तिशाली झटकों के बाद सहमें लोग
बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र इक्वाडोर के अंबाटो में ईस्ट-साउथ ईस्ट से 224 किलोमीटर की दूरी पर था।
By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Fri, 22 Feb 2019 06:30 PM (IST)Updated: Fri, 22 Feb 2019 06:30 PM (IST)
क्यूईटो(एपी)। इक्वाडोर में शुक्रवार को 7.7 की तीव्रता वाला भूकंप आया है। भूकंप, इक्वाडोर से लगे बॉर्डर पेरू में भी रिकॉर्ड किया गया। दोनों देशों में भूकंप के शक्तिशाली झटकों के बाद लोग सहम गए हैं। बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र इक्वाडोर के अंबाटो में ईस्ट-साउथ ईस्ट से 224 किलोमीटर की दूरी पर था।
लेकिन इसने पूरे साउथ अमेरिका को हिलाकर रख दिया है। अमेरिका की संस्था, यूएस जियोलॉजिकल सर्वे की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है। सोशल मीडिया पर भूकंप से जुड़े वीडियो और फोटोग्राफ्स तेजी से शेयर किए जा रहे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें