Move to Jagran APP

Olivia Newton John dies: मशहूर पॉप स्टार और अभिनेत्री ओलिविया न्यूटन जॉन का 73 साल की उम्र में लंबी बीमारी के बाद निधन

चार बार ग्रैमी विजेता गायक और एक्टर ओलिविया न्यूटन-जॉन का 73 वर्ष की आयु में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके पति जॉन ईस्टरलिंग ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किए गए एक बयान ने उनके निधन की खबर की पुष्टि की।

By Amit SinghEdited By: Published: Tue, 09 Aug 2022 05:32 AM (IST)Updated: Tue, 09 Aug 2022 05:32 AM (IST)
Olivia Newton John dies: मशहूर पॉप स्टार और अभिनेत्री ओलिविया न्यूटन जॉन का 73 साल की उम्र में लंबी बीमारी के बाद निधन
ओलिविया न्यूटन जॉन का 73 साल की उम्र में निधन

वाशिंगटन, एजेंसियां: चार बार ग्रैमी विजेता गायक और एक्टर ओलिविया न्यूटन-जॉन का 73 वर्ष की आयु में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके पति जॉन ईस्टरलिंग ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किए गए एक बयान ने उनके निधन की खबर की पुष्टि की। पोस्ट में उन्होंने लिखा कि, "डेम ओलिविया न्यूटन-जॉन (73) का आज सुबह दक्षिणी कैलिफोर्निया में निधन हो गया। हम सभी से अनुरोध करते हैं कि कृपया इस कठिन समय के दौरान परिवार की निजता का सम्मान करें।

loksabha election banner

अपने बयान में आगे उन्होंने कहा कि, ओलिविया 30 से अधिक वर्षों से स्तन कैंसर से पीड़ित थीं। ओलिविया अपने पीछे पति जॉन ईस्टरलिंग; बेटी क्लो लट्टनज़ी; बहन सारा न्यूटन-जॉन; भाई टोबी न्यूटन-जॉन समेत एक बड़ा परिवार छोड़ गईं हैं। हालांकि अभी तक उनकी मौत के कारणों को साफ तौर से नहीं बताया गया है। समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक ऑस्ट्रेलियाई गायिका को उनके शीर्ष हिट फिल्मों के लिए जाना जाता था। यूएसए टुडे ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि 26 सितंबर, 1948 को इंग्लैंड के कैम्ब्रिज में पैदा हुई, न्यूटन-जॉन 5 साल की उम्र में अपने परिवार के साथ ऑस्ट्रेलिया चली गईं। वहां वो गाने गाती हुई बड़ी हुईं और 16 साल की उम्र में एक टैलेंट शो विजेता बन गईं। जिसके बाद वो वापस इंग्लैंड आ गईं, जिसके बाद उन्होंने फुल टाइम गायकी के लिए पढ़ाई छोड़ दी।

जानकारी के मुताबिक ओलिविया को पॉप स्टार के रूप में उनकी पहली बड़ी सफलता 1971 में बॉब डायलन के 'इफ नॉट फॉर यू' से मिली। इस सफलता ने उन्हें बिलबोर्ड के हॉट 100 चार्ट पर 25 वें स्थान पर पहुंचा दिया और न्यूटन-जॉन को अंतरराष्ट्रीय स्टारडम हासिल हुआ। 1973 में, 'लेट मी बी देयर' के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ महिला गायिका के तौर पर उन्हें अपना पहला ग्रैमी मिला। उन्होंने अगले वर्ष दो और ग्रैमी पुरस्कार जीते। न्यूटन-जॉन को अपने पूरे करियर में 12 ग्रैमी हासिल किए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.