जानिए, तब क्या हुआ जब 25 मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहे पोप फ्रंसिस
लिफ्ट में फंसने के कारण पोप फ्रांसिस रविवार को सेंट पीटर स्क्वायर पर अपने साप्ताहिक संबोधन के लिए देर से पहुंचे।
By Manish PandeyEdited By: Published: Sun, 01 Sep 2019 05:25 PM (IST)Updated: Sun, 01 Sep 2019 06:15 PM (IST)
वैटिकन सिटी, एपी। वेटिकन में रविवार को बिजली चले जाने के कारण ईसाइयों के सबसे बड़े धार्मिक गुरु पोप फ्रांसिस लिफ्ट के अंदर फंस गए। 25 मिनट तक मशक्कत करने के बाद उन्हें दमकलकर्मियों ने बाहर निकाला।
लिफ्ट में फंसने के कारण पोप फ्रांसिस रविवार को सेंट पीटर स्क्वायर पर अपने साप्ताहिक संबोधन के लिए देर से पहुंचे। देरी से आने का कारण बताते हुए उन्होंने कहा बिजली चली जाने की वजह से वह 25 मिनट के लिए वेटिकन में एक लिफ्ट में फंस गए थे, जिसके बाद दमकल के कर्मचारियों ने उन्हें बाहर निकाला।
जनता के साथ अपने पारंपरिक साप्ताहिक संबोधन में 7 मिनट की देरी से पहुंचने के लिए उन्होंने लोगों से माफी भी मांगी। इस दौरान अपनी आपबीती सुनाते हुए पोप फ्रांसिस ने लिफ्ट से सुरक्षित निकाले जाने पर दमकल विभाग का आभार जताया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें