Move to Jagran APP

पोप फ्रांसिस अस्पताल से 10 दिनों बाद लौटे वेटिकन, पेट की सर्जरी के लिए कराया गया था भर्ती

पोप फ्रांसिस 10 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद बुधवार को अपने आधिकारिक निवास वेटिकन वापस आ गए हैं। बीते दिनों उन्हें पेट की सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पोप घर लौटने से पहले सेंट मैरी मेजर बेसिलिका में रुके थे।

By Amit KumarEdited By: Published: Wed, 14 Jul 2021 10:19 PM (IST)Updated: Wed, 14 Jul 2021 10:19 PM (IST)
पोप फ्रांसिस अस्पताल से 10 दिनों बाद लौटे वेटिकन, पेट की सर्जरी के लिए कराया गया था भर्ती
पोप फ्रांसिस अस्पताल से 10 दिनों बाद लौटे वेटिकन। फाइल फोटो।

रोम, एपी: पोप फ्रांसिस 10 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद बुधवार को अपने आधिकारिक निवास वेटिकन वापस आ गए हैं। बीते दिनों उन्हें पेट की सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वेटिकन के प्रवक्ता ने जानकारी दी की, पोप घर लौटने से पहले सेंट मैरी मेजर बेसिलिका में रुके थे। जहां उन्होंने ऑपरेशन की सफलता के लिए ईश्वर का धन्यवाद किया और दूसरों के लिए प्रार्थना की। पोप हमेशा वर्जिन मैरी के प्रिय प्रतीक पर प्रार्थना करने के लिए, विदेश यात्रा के बाद बेसिलिका जाते हैं।

loksabha election banner

गौरतलब है कि, पोप की बड़ी आंत में दिक्कत के चलते बीती 4 जुलाई को उनका आधा कोलन सर्जरी करके हटा दिया गया है। 2013 में पोप के पद पर नियुक्त होने के बाद फ्रांसिस की ये पहली बड़ी सर्जरी थी। जो कि एक नियोजित प्रक्रिया थी, जिसे जुलाई की शुरुआत में निर्धारित किया गया था। वेटिकन के प्रवक्ता माटेओ ब्रूनी ने फ्रांसिस के अस्पताल से लौटने और बेसिलिका के दौरे की पुष्टि की है। ब्रूनी ने अपने एक बयान में कहा, आइकन के सामने प्रार्थना करते हुए, फ्रांसिस ने अपनी सर्जरी की सफलता के लिए आभार व्यक्त किया और सभी बीमारों के लिए प्रार्थना की, विशेष रूप से उन लोगों के लिए, जिनसे वह अस्पताल में रहने के दौरान मिले थे।

सितंबर में है कई यात्राएं

सितंबर में फिर से यात्रा करने से पहले फ्रांसिस के पास ठीक होने के लिए कई और सप्ताह होंगे। उन्हें 12-15 सितंबर के बीच हंगरी और स्लोवाकिया जाना है और फिर COP26 जलवायु सम्मेलन में भाग लेने के लिए नवंबर में ग्लासगो, स्कॉटलैंड में एक त्वरित पड़ाव है। अन्य संभावित यात्राओं की भी समीक्षा की जा रही है। वेटिकन ने बताया कि, फ्रांसिस को पिछले वीकेंड पर ही अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती थी, लेकिन बाद में उन्होंने विचार किया कि, आगे की रिकवरी और पुनर्वास के लिए कुछ अतिरिक्त दिन और रहेंगे। उनके डिस्चार्ज को लेकर पहले से कोई घोषणा नहीं की गई थी, लेकिन सेंट पीटर स्क्वायर के आगंतुकों द्वारा खुशी और प्रार्थना के साथ उनका स्वागत किया गया। जिन्होंने कहा कि वे उनके निरंतर पोप के स्वस्थ होने और महामारी से इटली के ठीक होने की कामना करते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.