VIDEO: हाथ पकड़ने पर पोप फ्रांसिस ने महिला को मारा, अब मांगी माफी
पोप फ्रांसिस नए साल पर जब सब लोगों को आशीर्वाद दे रहे थे तभी उन्हें एक महिला की हरकत पर गुस्सा आ गया और उन्होंने उसे मार दिया। हालांकि बाद में उन्होंने उस महिला से माफी मांगी।
वेटिकन सिटी, एएफपी। नए साल की पूर्व संध्या पर पोप फ्रांसिस लोगों को आशीर्वाद दे रहे थे तभी वह एक महिला पर भड़क गए। उस महिला ने जोर से उनका हाथ पकड़कर खींच लिया, इसपर नाराज होकर पोप ने महिला के हाथ पर मार दिया था। बाद में पोप ने इस घटना पर माफी भी मांगी।
ये है पूरा मामला
दरअसल, जब पोप फ्रांसिस लोगों से मिल रहे थे तभी एक महिला ने जोर से आवाज दी। शायद वह पोप से बात करना चाहती थी। लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया तो महिला ने जोर से पकड़कर पोप को अपनी ओर खींच लिया। इसपर उन्होंने महिला के हाथ पर मार दिया और चले गए। बाद में सार्वजनिक प्रार्थना के बाद पोप ने इस व्यवहार के लिए माफी भी मांगी।
A woman grabbed Pope Francis towards her when he was greeting pilgrims at St. Peter's Square. The abrupt gesture appeared to cause him pain and the visibly disgruntled pope swiftly wrenched his hand free https://t.co/2nap3R0iQ4" rel="nofollow pic.twitter.com/9xooCrAWx3
— Reuters (@Reuters) January 1, 2020
नहीं खोना चाहिए था आपा: पोप
पोप ने सभा के बाद कहा, 'मैं अपने व्यवहार के लिए माफी मांगना चाहता हूं। मैंने आपा खो दिया था जो कि बुरा उदाहरण है। मुझे ऐसा नहीं करना चाहिए था।'
नए साल के भाषण में कही ये बात
बता दें कि नए साल के अवसर पर पोप फ्रांसिस ने अपना पहला संदेश में आधुनिक समाज में महिलाओं पर होने वाली हिंसा की घोर निंदा की है। दुनिया की आधी आबादी का शोषण बंद करने की अपील करते हुए कहा कि महिलाओं पर होने वाली हर हिंसा से ईश्वर का आनादर होता है।
सेंट पीटर्स बेसिलिका में हजारों लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि किस तरह एक महिला के शरीर का विज्ञापन, लाभ और पोर्नोग्राफी के लिए शोषण किया जाता है। महिला के शरीर को उपभोक्तावाद से मुक्त किया जाए। उनका सम्मान किया जाना चाहिए।