ऑस्ट्रेलिया में पकड़ा गया जेबकतरों का गिरोह, दो भारतीय समेत पांच श्रीलंकाई नागरिक गिरफ्तार
पुलिस ने जिस गिरोह को पकड़ा है उसमें चार पुरुष और तीन महिलाएं हैं जिनकी उम्र 25 से 28 साल के बीच है।
मेलबर्न, प्रेट्र। ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने यहां जेबकतरों के एक गिरोह को गिरफ्तार किया है। दो भारतीय और पांच श्रीलंकाई नागरिकों वाला यह गिरोह पिछले दो महीनों से ट्राम और ट्रेनों में सफर करने वाले आम लोगों व दुकानदारों को अपना निशाना बना रहा था।
'द एज' समाचार पत्र के अनुसार, इस गिरोह में चार पुरुष और तीन महिलाएं हैं, जिनकी उम्र 25 से 28 साल के बीच है। विक्टोरिया प्रांत की स्थानीय पुलिस ने सात में से चार जेबकतरों को सनशाइन और तारनेत उपनगरों से गिरफ्तार किया जबकि बाकी तीन को पिछले सप्ताह अल्बियन से गिरफ्तार किया गया।
विक्टोरिया पुलिस की प्रवक्ता मेलिसा सीच के हवाले से बताया गया है कि ऑस्ट्रेलियाई सीमा सुरक्षा बल पकड़े गए विदेशी नागरिकों को उनके देश वापस भेजने पर विचार कर रहा है। सार्जेट क्रिस ओ ब्रायन ने आम लोगों को भरोसा दिया है कि भविष्य में होने वाले इस तरह के अपराधों से कड़ाई से निपटा जाएगा। उन्होंने कहा कि हमने संगठित और अक्सर अवसरवादी जेबकतरों और चोरी की एक श्रृंखला की जांच कर रहे हैं, जो शहरभर में लगभग दो महीने से चल रही है।