मनीला, एजेंसी। फिलीपीन्स में अवैध रूप से रह रहे 500 से अधिक विदेशियों Immigration Problem in Philippine को गिरफ्तार किया गया है। आव्रजन अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार किए गए लोगों में अधिकांश चीनी है। इसके अलावा गिरफ्तार किए लोगों में इंडनेशिया, मलेशिया, ताइवान के नागरिक भी शामिल हैं।
आव्रजन आयुक्त जेम मोरेंटे और अन्य अधिकारियों का कहना है कि बुधवार को 542 विदेशी नागरिकों को मनीला में एक कंपनी परिसर में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों के पास कार्य परमिट नहीं था। हालांकि अभी तक चीनी सरकार का इस पर कोई आधाकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। अधिकांश चीनी दूरसंचार और निवेश घोटालों में शामिल हैं। इस वर्ष सामूहिक गिरफ्तारी की यह सबसे बड़ी घटना है। पुलिस मेजर जनरल गुइलेर्मो लोरेंजो एलीजार ने कहा कि 400 से अधिक चीनी और म्यांमार, मलेशिया, वियतनाम, ताइवान और इंडोनेशिया के कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। संदिग्धों से पूछताछ जारी है।