Move to Jagran APP

Michigan Tornado: मिशिगन में बवंडर से एक की मौत, 40 घायल

अमेरिका के मिशिगन में शुक्रवार को आए तेज बवंडर से तबाही का मंजर है। तूफान की चपेट में आने से एक की मौत हो गई और 40 से अधिक लोग घायल हो गए। बवंडर इतना भीषण था कि सड़कों पर खड़ी गाड़ियां पलट गई।

By Amit SinghEdited By: Published: Sat, 21 May 2022 07:15 PM (IST)Updated: Sat, 21 May 2022 07:15 PM (IST)
Michigan Tornado: मिशिगन में बवंडर से एक की मौत, 40 घायल
मिशिगन में बवंडर से एक की मौत, 40 घायल

वाशिंगटन, एपी: अमेरिका के मिशिगन में शुक्रवार को आए तेज बवंडर से तबाही की खबर है। इसकी चपेट में आने से एक की मौत हो गई और 40 से अधिक लोग घायल हो गए। बवंडर इतना भीषण था कि सड़कों पर खड़ी गाड़ियां पलट गई। कई घरों की छत उड़ गई और बिजली के खंभे उखड़ गए। यह बवंडर स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब तीन बजकर 45 मिनट पर डेट्राइट से तकरीबन 370 किलोमीटर दूर उत्तर पश्चिम में गेलार्ड शहर में आया। इस शहर में करीब 4,200 लोग रहते हैं। बवंडर की चपेट में आकर घायल हुए लोगों में से 23 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिशिगन राज्य गश्त विभाग ने एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि 40 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

loksabha election banner

खबर में अपडेट जारी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.