नेपाल में 24 मार्च से जारी लॉकडाउन हुआ खत्म, जानें कब से होंगे स्कूलों में प्रवेश
नेपाल सरकार ने 24 मार्च से जारी लॉकडाउन के खत्म होने का ऐलान किया। नेपाल सरकार के प्रवक्ता के अनुसार नेपाल की आंतरिक सीमा 17 अगस्त तक बंद रहेगी।
काठमांडू, एएनआइ। नेपाल सरकार ने 24 मार्च से जारी लॉकडाउन के खत्म होने का ऐलान किया। नेपाल सरकार के प्रवक्ता के अनुसार, नेपाल की आंतरिक सीमा 17 अगस्त तक बंद रहेगी। अंतरराष्ट्रीय उड़ानें 17 अगस्त से फिर से शुरू होंगी। नेपाल में 17 अगस्त से स्कूलों में प्रवेश की अनुमति दी गई है। रेस्तरां / होटल खोलने की अनुमति दी गई, लेकिन कोई पार्टी/बड़ी इवेंट की अनुमति नहीं होगी। शरद ऋतु में फिर से पर्यटन और खोज यात्राओं को शुरू अनुमति दी गई।
Nepal's int'l border to remain closed until August 17. International flights to resume from August 17. Admission in schools allowed from August 17. Restaurants/hotels allowed to open (no party/big events allowed). Tourism & expedition events for autumn to resume: Nepal govt spox https://t.co/rmo90jQdfM" rel="nofollow
— ANI (@ANI) July 21, 2020
25 मार्च के बाद से नेपाल में देशव्यापी लॉकडाउन लागू रहा। लॉकडाउन को तब से कई बार आगे बढ़ाया गया है। नेपाल में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसे लेकर पीएम केपी शर्मा ओली ने नेपाल में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर भारत को दोषी ठहराया था। उनका कहना था कि भारत से आने वाले लोगों की वजह से नेपाल में कोरेाना वायरस फैल रहा है। बाद में नेपाल के पीएम ओली ने वहां के नक्शे में बदलाव करते हुए भारत के तीन हिस्सों पर दावा किया था, जिसके बाद भारत से संबंध तनावपूर्ण हो गया था। यह प्रस्ताव नेपाल के संसद में पारित किया गया।
इसके कुछ दिनों बाद ही नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी में सत्ता में भागीदारी के लिए पीएम केपी शर्मा शर्मा ओली और पार्टी के सह-अध्यक्ष पुष्प कमल दहल प्रचंड के बीच जोरदार संघर्ष चल रहा है। प्रचंड का कहना है कि ओली पीएम ओली अध्यक्ष और पीएम में से कोई एक पद संभाले। इसको लेकर कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं लेकिन चीन के हस्तक्षेप के बाद भी यह मामला सुलझने का नाम नहीं ले रहा है।