Move to Jagran APP

अंटार्कटिका क्रूज कोरोना की चेपट में, ऑस्ट्रेलिया, यूएस और यूरोप के नागिरक हैं सवार

अंटार्कटिका क्रूज जहाज पर ज्यादातर लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। इस जहाज में 217 लोगों में से सबसे ज्यादा ऑस्ट्रेलिया के नागरिक हैं।

By Pooja SinghEdited By: Published: Wed, 08 Apr 2020 09:44 AM (IST)Updated: Wed, 08 Apr 2020 10:43 AM (IST)
अंटार्कटिका क्रूज कोरोना की चेपट में, ऑस्ट्रेलिया, यूएस और यूरोप के नागिरक हैं सवार
अंटार्कटिका क्रूज कोरोना की चेपट में, ऑस्ट्रेलिया, यूएस और यूरोप के नागिरक हैं सवार

मोंटेवीडियो, एपी। कोरोना वायरस की चपेट में कई क्रूज आ गए हैं। अब उरुग्वे तट पर मौजूद क्रूज भी कोरोना की चपेट में आ गया है। अंटार्कटिका क्रूज जहाज पर ज्यादातर लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। इस जहाज में 217 लोगों में से सबसे ज्यादा ऑस्ट्रेलिया के नागरिक हैं। शिप के ऑपरेटर ने मंगलवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि जहाज पर ज्यादातर यूरोप, यूएस और ऑस्ट्रेलिया के नागरिक हैं। 

loksabha election banner

ग्रेग मोर्टिमर जहाज (Greg Mortimer ship) के ऑपरेटर औरोरा एक्सपेडिशंस (Aurora Expeditions) ने बताया कि क्रूज पर  कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए चालक दल और यात्रियों को विस्थापित करने और अपने देश के लिए उड़ानों की व्यवस्था करने के लिए काम किया जा रहा है।औरोरा एक्सपेडिशंस ने बताया कि ग्रेग मोर्टिमर जहाज ने 15 मार्च को अंटार्कटिका और दक्षिण जॉर्जिया की यात्रा के लिए प्रस्थान किया था।

इस यात्रा का शीर्षक इन शेकलटन फूटस्टेप ( In Shackleton's Footsteps) था। यह यात्रा ध्रुवीय खोजकर्ता के संदर्भ में की गई थी। इस दौरान जिसने इस अभियान का नेतृत्व किया था उनकी वर्ष 1922 में उसकी मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि इस शिप पर यात्रियों में कोरोना संक्रमण पाया गया है। 217 में से 128 यात्री कोरोना से संक्रमित हैं। इसमें से 89 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वहीं इस जहाज से छह लोगों को निकाला गया है जो स्थिर स्थिति में है। 

बता दें कि इस वक्त कोरोना वायरस से पूरी दुनिया सामना कर रही है। इस वक्त कोरोना वायरस की चपेट में 200 से ज्यादा देश आ चुके हैं। इस बीमारी से वैश्विक स्तर 11 लाख से ज्यादा लोगो संक्रमित हैं वहीं 50 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। इस महामारी के चलते कई देशों में लॉकडाउन भी लगा हुआ है। इस वक्त भारत में भी 21 दिनों का लॉकडाउन लगा हुआ है। फिलहाल इस महामारी से निपटने के लिए सभी देश एहतियात बरत रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.