Move to Jagran APP

South korea: टोक्यो और सियोल में जारी विवाद के बीच व्यक्ति ने खुद को लगाई आग

सियोल और जापान में जारी विवाद के बीच साउथ कोरिया में जापान एम्बेसी के सामने एक व्यक्ति ने खुद को आग लगा ली।

By Ayushi TyagiEdited By: Published: Fri, 19 Jul 2019 10:04 AM (IST)Updated: Fri, 19 Jul 2019 10:04 AM (IST)
South korea: टोक्यो और सियोल में जारी विवाद के बीच व्यक्ति ने खुद को लगाई आग
South korea: टोक्यो और सियोल में जारी विवाद के बीच व्यक्ति ने खुद को लगाई आग

सियोल,एपी।  दक्षिण कोरिया में एक व्यक्ति ने खुद को आग लगा ली। पुलिस का कहना है कि व्यक्ति ने सोल और टोक्यो के बीच बढ़ते व्यापार विवादों के बीच सोल में जापानी दूतावास के सामने खुद को आग लगा ली। पुलिस ने आगे कहा कि 70 के दशक में भी इस व्यक्ति ने अपनी कार के अंदर आग लगा दी थी। जो शुक्रवार को जापानी दूतावास के सामने एख इमारत में खडी थी।

loksabha election banner

पुलिस ने बताया कि उस शख्स को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी हालत की जानकारी नहीं दी गई। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि वह बेहोश है। फिलहाल, यह पता नहीं चल पाया है कि उसने ऐसा क्यों किया। लेकिन यह हादसा ऐसे वक्त हुआ है जब सियोल और टोक्यो के बीच संबंध सबसे नाजुक स्थिति में हैं।

क्योंकि, जापान ने हाल ही में कुछ उच्च तकनीक सामग्री के निर्यात नियंत्रण को कड़ा कर दिया है। पुलिस का कहना है कि आदमी की कार में ज्वलनशील (flammable materials) संदिग्ध आग पदार्थ पाए गए थे। फिलहाल, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि व्यक्ति ने ऐसा क्यों किया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.