Move to Jagran APP

इटली में पुल गिरने से अब तक 38 लोगों की मौत, मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

अभी भी मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई गई है। इटली में इस तरह का यह सबसे बड़ा हादसा बताया जा रहा है।

By Ravindra Pratap SingEdited By: Published: Tue, 14 Aug 2018 10:16 PM (IST)Updated: Thu, 16 Aug 2018 12:21 AM (IST)
इटली में पुल गिरने से अब तक 38 लोगों की मौत, मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका
इटली में पुल गिरने से अब तक 38 लोगों की मौत, मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

रोम, एएफपी। इटली के उत्तरी पोर्ट सिटी जेनोआ में मंगलवार को एक पुल का बड़ा हिस्सा रेल पटरियों पर जा गिरा। हादसे 38 लोगों की मौत हुई है। अभी भी मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई गई है। इटली में इस तरह का यह सबसे बड़ा हादसा बताया जा रहा है।

loksabha election banner

इटली के उप परिवहन मंत्री एडोआर्डो रिक्सी ने कहा, '38 लोगों की मौत हुई और यह संख्या बढ़ सकती है।' मीडिया में आई खबरों के अनुसार, मोरांडी ब्रिज का करीब 200 मीटर हिस्सा अचानक ढह गया। यह पुल शहर के पश्चिमी हिस्से के इंडस्टि्रयल इलाके में स्थित है।

दमकल सेवा के एक प्रवक्ता ने कहा कि ज्यादातर मलबा रेलवे ट्रैक पर गिरा है। मलबे के साथ कई कारें और ट्रक भी गिर गए। दमकलकर्मी और बचावकर्मी मिलकर मलबे में दबे लोगों की तलाश कर रहे हैं। इसके लिए खोजी कुत्तों की भी मदद ली जा रही है। मोरांडी ब्रिज का निर्माण 1967 में किया गया था। इसके नीचे से कई रेल पटरियों के अलावा कई फैक्टि्रयां स्थित हैं। पुल ढहने से आसपास की कई इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.