Explosion In Germany: जर्मनी में बड़ा हादसा, धमाके में 25 लोग घायल
जर्मनी में एक धमाके में 25 लोग घायल हो गए गए हैं। यह धमाका जर्मनी के इस्टर्न टाउन बिल्डिंग मे हुआ। हादसे में घायल हुए लोगों का हेलिकॉप्टर के जरिए रेस्क्यू चल रहा है।
बर्लिन, एएनआइ। जर्मनी में एक धमाके में 25 लोग घायल हो गए गए हैं। यह धमाका जर्मनी के इस्टर्न टाउन बिल्डिंग मे हुआ। इस हादसे में घायल हुए लोगों को हेलिकॉप्टर के जरिए रेस्क्यू चल रहा है। इस रेसक्यू में अभी तक 160 लोगों को बाहर निकल लिया गया है। सभी घायलों का पास ही के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल बिल्डिंग को खाली करा दिया है गया है।
बिल्डिंग में मौजूद थे 22,000 लोगों के घर
बताया जा रहा है कि इस बिल्डिंग में 22,000 लोगों के घर है। पुलिस के मुताबिक, यह हादसा सुबह 9 बजे के करीब हुआ। इस हादसे में काफी संख्या में लोगों के घायल होने के अलावा एक की मौत होनी अशांका जताई जा रही है। यह हादसा कैसे हुआ इसकी अभी तक किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं आई है।
पहले भी हो चुका है धमाके
इससे पहले भी जर्मनी शहर में धमाका हो चुका है। इससे पहले साल 2016 में 25 जुलाई को एक धमाके में एक मौत हो गई थी। यह धमाका आंसबाख शहर में हुआ था। इस हादसे में एक शख्स भी घायल हो गया था। मिली जानकारी के मुताबिक, यह हादसा उस दौरान हुआ जब किसी मुद्दे को लेकर जर्मनी में हिंसक घटनाएओं का तनाव बना हुआ था।
2018 में भी हुआ था हादसा
साल 2018 में सितंबर के महीने में भी जर्मनी में एक धमाका हुआ था। यह धमाका जर्मनी रिफाइनरी में हुआ। इस हादसे में 8 लोग घायल हो गए थे। इस दौरान वहां से कम से कम 2000 लोगों को हटाया गया था। यह हादसा बेवोरियन सहर में हुआ था। यह हादसा कैसे हुआ इसकी जानकारी किसी भी प्रकार की नहीं आई है।