इंडोनेशिया में बाढ़ से और बिगड़े हालात, 43 की मौत, 31 हजार से ज्यादा को सुरक्षित स्थानों पर भेजा
इंडोनेशिया में भूस्खलन और बाढ़ से हालात काफी विकट हो गए हैं। अब तक बाढ़ व भूस्खलन में 43 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 31000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है।
जकार्ता, रायटर। इंडोनेशिया में भूस्खलन और बाढ़ से हालात काफी विकट हो गए हैं। अब तक बाढ़ व भूस्खलन में 43 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि राहत एवं बचाव दल ने 31,000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। राजधानी जकार्ता के तंगरंग के रिहायशी इलाके में एक नवजात शिशु को ट्यूब की मदद से सुरक्षित स्थान पर ले जाता बचावकर्मी। लगातार बारिश होने से यहां हालात गंभीर हो गए हैं। वर्ष 2007 में आई बाढ़ में 45 लोगों की मौत हो गई थी।
इंडोनेशिया की आपदा प्रबंधन एजेंसी के मुताबिक, जकार्ता के शहर बोगोर में 17 लोगों की मौत हुई है जबकि अन्य लोगों की मौत लेबाक, बेकासी और तांगरांग शहर में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि जकार्ता में लोगों की मौत डूबने, भूस्खलन, हाइपोथर्मिया (शरीर का असामान्य तापमान) और बिजली की चपेट में आने से हुई। घरों में पानी घुसने से भारी नुकसान हुआ और लोगों का सुरक्षित स्थानों पर पलायन जारी है।