Corona Virus Pandemic in World : जानिए, दुनिया के किन मुल्कों में कोरोना वायरस से मिली राहत, किन देशों में लगी पाबंदियां
यूरोपीय देशों में कोरोना संक्रमण से राहत मिलने के बाद अब पाबंदियों के हटने का सिलसिला शुरू हो गया है। फ्रांस में छह माह से बंद पड़े काफी हाउस और रेस्टोरेंट शुरू कर दिए गए। आस्टि्रया में भी होटलों को अतिथियों के लिए खोल दिया गया है।
पेरिस, एजेंसियां। यूरोपीय देशों में कोरोना संक्रमण से राहत मिलने के बाद अब पाबंदियों के हटने का सिलसिला शुरू हो गया है। फ्रांस में छह माह से बंद पड़े काफी हाउस और रेस्टोरेंट शुरू कर दिए गए। आस्टि्रया में भी होटलों को अतिथियों के लिए खोल दिया गया है। फ्रांस में छह माह से चल रही पाबंदी को कई चरणों में खोला गया है। पहले सात बजे के स्थान पर नौ बजे से कफ्र्यू किया गया। उसके बाद संग्रहालय, सिनेमाघर और खुले स्थानों पर चलने वाले काफी हाउस भी बुधवार को खोल दिए गए। काफी हाउस खोलने के पहले दिन राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और प्रधानमंत्री जीन कास्टेक्स एक काफी के टैरेस में बातचीत करते नजर आए।
कई यूरोपीय देशों में खुले रेस्टोरेंट
फिल्म अभिनेत्री इमैनुएल बेअर्ट सिनेमाघर गईं, जहां उनकी फिल्म लगी थी फ्रांस ही नहीं यूरोप में इटली, बेल्जियम, हंगरी व आस्टि्रया में भी खुले स्थानों पर चलने वाले रेस्टोरेंट खोल दिए गए हैं। फ्रांस में अब भी रात 11 बजे से कफ्र्यू लगाने की योजना है। फ्रांस की चालीस फीसद वयस्क आबादी कम से कम एक डोज वैक्सीन लगवा चुकी है। यूरोपीय यूनियन (ईयू) ने गैर यूरोपीय यात्रियों को भी अब छूट देना शुरू कर दिया है। पहले ये छूट वैक्सीन लगे यात्रियों को दी जा रही हैं।
छह माह बाद आस्टि्रया में खुले होटल
आस्टि्रया में भी छह माह बाद होटलों को खोल दिया गया है। ग्राहकों के लिए अभी मास्क और शारीरिक दूरी की अनिवार्यता रहेगी। यहां इनडोर में डेढ़ हजार और आउटडोर में तीन हजार लोग कार्यक्रम में शामिल हो सकेंगे। बार, रेस्टोरेंट भी खुल गए हैं। अमेरिका के राज्यों में जहां कोरोना संक्रमण की स्थिति ज्यादा थी, वहां भी अब ढील दी जाने लगी है। न्यूयॉर्क ऐसा ही स्थान था, अब यहां भी रेस्टोरेंट, क्लब, स्टोर और जिम खोल दिए गए हैं। अभी यहां मास्क लगाए रहना होगा।
नेपाल : यहां पर वेरिएंट बी.1.612.2 के मामले मिल रहे हैं। अब तक नेपाल में कोरोना के तीन वेरिएंट मिल चुके हैं।
ब्राजील : हर रोज मरने वालों की संख्या ढाई हजार है। 24 घंटे में 75 हजार नए मामले सामने आए हैं।
पाकिस्तान : चौबीस घंटे में कोरोना के 32 सौ नए मरीज मिले। 104 लोगों की मौत हुई।
रूस : एक दिन में लगभग आठ हजार नए मरीज मिले हैं। 390 संक्रमितों की मौत हो गई। राजधानी मास्को सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र है।