सफेद घोड़े पर सवार हो Mt Paektu पहुंचे किम, बड़े घटनाक्रम की ओर इशारा
देश की न्यूज एजेंसी कोरियाई सेंट्रल न्यूज एजेंसी (KCNA ने किम की एक तस्वीर रिलीज की जिसमें वे सफेद घोड़े पर सवार हैं और उनके आस-पास सफेद बर्फ बिछी है।
सियोल, रायटर्स। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने सबसे पवित्र पर्वत माउंट पैकटु (Mt Paektu) का दौरा किया जो किसी बड़े कार्रवाई की ओर इशारा कर रहा है। दरअसल, देश की न्यूज एजेंसी कोरियाई सेंट्रल न्यूज एजेंसी (KCNA ने किम की एक तस्वीर रिलीज की जिसमें वे सफेद घोड़े पर सवार हैं और उनके आस-पास सफेद बर्फ बिछी है। यह पर्वत किम वंशज की आध्यात्मिक स्थल रही है।
ऐसा कहा जा रहा है कि किम यहां हर उस मौके पर आते हैं जब वे किसी बड़ी नीति को लागू करते हैं। इसलिए यह अंदेशा जताया जा रहा है कि फिर से कोई बड़ी घटना होने वाली है। यहां की मीडिया ने अपने रिपोर्ट में उत्तर कोरिया के सबसे पवित्र पर्वत Mt Paektu पर एक सफेद घोड़े की सवारी करने वाले नेता किम कि इस दौरे के साथ तस्वीर भी दी है।
KCNA ने कहा, 'पर्वत पर घुड़सवारी बड़ी इवेंट है और कोरियाई क्रांति के इतिहास में इसका महत्व है।' फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि इसमें किस ऑपरेशन को शामिल किया गया है। लेकिन किसी बड़ी पॉलिसी को बनाने से पहले इस पर्वत पर किम जोंग उन हमेशा आते रहते हैं। उल्लेखनीय है कि उत्तर कोरियाई नेता ने अमेरिकी नेतृत्व के प्रतिबंधों के खिलाफ लड़ने का संकल्प लिया है। किम ने कहा कि देश में अमेरिका के कारण कई मुश्किलें पैदा हो गई हैं।
किम के इस दौरे को लेकर एक्सपर्ट की ओर से अंदाजा लगाया जा रहा है कि जल्द ही उत्तर कोरिया स्पेस लांच करेगा। इसके जरिए उत्तर कोरिया दुनिया को अपना आर्थिक और तकनीकी शक्ति को दिखाएगा। इससे पहले ऐतिहासिक समिट के लिए किम जोंग उन दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति मून जे इन को यहां लेकर आए थे।
यह भी पढ़ें: उत्तर कोरिया ने एक फिर से अमेरिका को दी परमाणु युद्ध की धमकी