Move to Jagran APP

नेपाल के कामी शेरपा ने 22वीं बार एवरेस्ट पर चढ़कर बनाया नया कीर्तिमान

इस बार नेपाल के 48 वर्षीय पर्वतारोही कामी रिता शेरपा ने 13 लोगों की टीम के साथ 8,845 मीटर ऊंची चोटी पर दक्षिणपूर्वी रिज रूट से चढ़ाई की।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Wed, 16 May 2018 06:11 PM (IST)Updated: Wed, 16 May 2018 06:11 PM (IST)
नेपाल के कामी शेरपा ने 22वीं बार एवरेस्ट पर चढ़कर बनाया नया कीर्तिमान
नेपाल के कामी शेरपा ने 22वीं बार एवरेस्ट पर चढ़कर बनाया नया कीर्तिमान

काठमांडू, रायटर। नेपाल के 48 वर्षीय पर्वतारोही कामी रिता शेरपा ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर 22वीं बार चढ़कर नया कीर्तिमान बनाया है। इस बार शेरपा ने 13 लोगों की टीम के साथ 8,845 मीटर ऊंची चोटी पर दक्षिणपूर्वी रिज रूट से चढ़ाई की। वर्ष 1953 में एवरेस्ट पर सबसे पहले पहुंचने वाले तेनजिंग नोरगे और सर एडमंड हिलेरी ने भी इसी रूट से अपना अभियान पूरा किया था।

loksabha election banner

इससे पहले एवरेस्ट पर सबसे ज्यादा 21 बार चढ़ाई करने का रिकॉर्ड कामी शेरपा के साथ उनके दो साथियों फुरबा ताशी शेरपा और अप्पा शेरपा के नाम था।

पर्वतारोहण अभियान का आयोजन करने वाली सेवेन समिट ट्रेक कंपनी के अध्यक्ष मिंगमा शेरपा ने बुधवार को यहां कहा, 'कामी शेरपा ने नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। इस सप्ताह के अंत तक वह बेस कैंप पहुंच जाएंगे।' कामी शेरपा इस कंपनी के साथ विदेशी पर्वतारोहियों के लिए गाइड का काम करते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.