Move to Jagran APP

बुर्किना फासो में जिहादियों ने की सौ नागरिकों की हत्या, अलकायदा और आइएस की तेज हो रही हैं गतिविधियां

प्रधानमंत्री रोच मार्क क्रिश्चियन काबोर ने इस घटना को बर्बर बताया है। सरकार ने 72 घंटे शोक की घोषणा की है। अभी किसी भी ग्रुप ने जिम्मेदारी नहीं ली है। बुर्किना फासो में यह सबसे बड़ा हमला माना जा रहा है।

By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Sat, 05 Jun 2021 08:34 PM (IST)Updated: Sat, 05 Jun 2021 08:34 PM (IST)
बुर्किना फासो में जिहादियों ने की सौ नागरिकों की हत्या, अलकायदा और आइएस की तेज हो रही हैं गतिविधियां
पश्चिमी अफ्रीका के देश बुर्किना फासो में जिहादियों ने एक गांव में घुसकर पूरी रात तांडव किया।

नियामी, एपी। पश्चिमी अफ्रीका के देश बुर्किना फासो में जिहादियों ने एक गांव में घुसकर पूरी रात तांडव किया। यहां सौ लोगों की हत्या कर दी गई। घर और बाजार आग के हवाले कर दिए गए। सरकारी प्रवक्ता उसैनी तंबोरा ने बताया कि यह घटना नाइजर की सीमा से लगे याघा प्रांत के सोल्हान गांव में हुई। यहां जिहादियों ने स्थानीय बाजार और कई घरों को सबसे पहले आग के हवाले किया। उसके बाद रात भर गांव में लोगों की हत्या की जाती रही। घटना में सौ नागरिकों की हत्या कर दी गई है। 

loksabha election banner

72 घंटे शोक की घोषणा

प्रधानमंत्री रोच मार्क क्रिश्चियन काबोर ने इस घटना को बर्बर बताया है। सरकार ने 72 घंटे शोक की घोषणा की है। अभी किसी भी ग्रुप ने जिम्मेदारी नहीं ली है। बुर्किना फासो में यह सबसे बड़ा हमला माना जा रहा है। यहां पर पांच हजार से ज्यादा फ्रांसीसी सैनिकों की मौजूदगी के बाद भी हिंसा की घटनाएं बढ़ रही हैं। पांच साल पहले अलकायदा और इस्लामिक स्टेट (आइएस) से जुड़े जिहादियों ने पश्चिम अफ्रीकी देश पर कब्जा कर लिया था। 

10 लाख पलायन करने को मजबूर

अब यह माना जा रहा है कि इन क्षेत्र में आतंकियों की गतिविधियों में तेजी आ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, आतंकवादियों और डाकुओं ने पिछले चार वर्षों में हजारों लोगों की हत्याएं की हैं। इस अराजकता के कारण 10 लाख पलायन करने को मजबूर हुए हैं। अप्रैल में बुर्किना फासो में दो स्पेन के पत्रकारों सहित पचास लोगों की मौत हो गई थी। हिंसा के कारण ही यहां से दस लाख से ज्यादा लोग विस्थापित हो चुके हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.