Move to Jagran APP

COVID- 19 Italy: समुद्र में 12 दिन बिताने वाले 147 प्रवासी क्वारंटाइन, देश में 22 हजार की मौत

COVID- 19 Italy समुद्र में 12 दिन बिताकर वापस आने वाले 147 प्रवासियों के एक समूह को क्वारंटाइन करेगा इटली।

By Manish PandeyEdited By: Published: Sat, 18 Apr 2020 10:58 AM (IST)Updated: Sat, 18 Apr 2020 10:58 AM (IST)
COVID- 19 Italy: समुद्र में 12 दिन बिताने वाले 147 प्रवासी क्वारंटाइन, देश में 22 हजार की मौत
COVID- 19 Italy: समुद्र में 12 दिन बिताने वाले 147 प्रवासी क्वारंटाइन, देश में 22 हजार की मौत

रोम, आईएएनएस। इतालवी अधिकारियों ने कहा है कि समुद्र में 12 दिन बिताकर वापस आने वाले 147 प्रवासियों के एक समूह को क्वारंटाइन किया जाएगा। जर्मन चैरिटी सी-आई द्वारा संचालित एलन कुर्दी जहाज पर सवार प्रवासियों को सिसिली के द्वीप पर पलेर्मो के इतालवी बंदरगाह में स्थानांतरित किया जाएगा।

loksabha election banner

लोगों को यूरोपीय संघ के विभिन्न देशों में भेजने से पहले कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ एहतियात के रूप में पोत पर अलगाव में रखा जाएगा। स्पेनिश एनजीओ ह्यूमनिटेरियन सी रेस्क्यू द्वारा चलाए जाने वाले एटा मारी जहाज को 36 बचाया गए प्रवासियों के साथ लैम्पसुसा से सिसिली के पश्चिम में जाने के लिए कहा गया है।

जानकारी के मुताबिक कई लोगों को पहले ही चिकित्सा कारणों से पोत से निकाला जा चुका है। कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण देश के बंदरगाहों को बंद करने के बाद इतालवी अधिकारियों नेयहां आने वाले प्रवासियों को अलग करने के लिए कहा है।

एलन कुर्दी में रहने वाले लोग हताश हो गए हैं, जिसके बाद कई लोगों को स्वास्थ्य समस्याओँ के कारण वहां से निकाला गया है। वहीं, गुरुवार को एक व्यक्ति ने तट पर पहुंचने के लिए समुद्र में छलांग लगा दी। उसे स्पेनिश सहायता कार्यकर्ता द्वारा बचाया गया। कई राजनीतिक प्रतिनिधियों ने महामारी से निपटने के लिए स्वास्थ्य और मानवीय जरूरतों पर ध्यान देने का आह्वान किया है।

बता दें कि अमेरिका के बाद इटली में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या सबसे ज्यादा है। इटली में 1,72,434 लोग वायरस से संक्रमित हैं और 22 हजार से ज्यादा लोग वायरस की चपेट में आने से मारे गए हैं। जबकि फ्रांस में 1,49,130 लोग संक्रमित हैं, जबकि 18 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।

चीन के वुहान से शुरू हुआ कोरोना वायरस वैश्विक स्तर पर 1,54,142 लोगों की जान ले चुका है। वहीं संक्रमित लोगों का आंकड़ा 22 लाख को पार कर गया है। वहीं, चीन पर लगातार कोरोना वायरस से संबंधित जानकारी छुपाने के आरोप लगते रहे हैं।

यह भी पढ़ें- रूस में 30 हजार पहुंचा संक्रमित लोगों का आंकड़ा, 24 घंटे में 4070 नए मामलों की पुष्टि


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.