फिलीपींस में भूकंप के बाद दी गई सुनामी की चेतावनी वापस ली, जानें क्यों किया ऐसा
इंडोनेशिया के बाद अब फिलीपींस भूंकप से दहल उठा। उसके मिंडनाओ द्वीप में शनिवार को 6.9 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया।
मनीला, एएफपी। इंडोनेशिया के बाद अब फिलीपींस भूंकप से दहल उठा। उसके मिंडनाओ द्वीप में शनिवार को 6.9 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक, मिंडनाओं द्वीप के डेवाओ शहर के 59 किलोमीटर गहराई में भूकंप का केंद्र था।
प्रशासन ने पहले सुनामी की चेतावनी जारी की थी, लेकिन बाद में इसे वापस ले लिया। एक हफ्ते पहले ही इंडोनेशिया में भूकंप से आई सुनामी में 400 से ज्यादा लोग मारे गए थे।
फिलीपींस के भूकंपीय संस्थान ने भूकंप आने के दो घंटे बाद सुनामी की चेतावनी जारी की थी और लोगों को समुद्री तट से दूर रहने की सलाह दी गई थी। हालांकि समुद्री लहरों के सामान्य होने पर सुनामी की चेतावनी वापस ले ली गई।
साल 2013 में फिलीपींस में 7.1 तीव्रता का भूंकप आया था। इसमें 220 लोगों की मौत हो गई थी। इंडोनेशिया और फिलीपींस भूकंप और ज्वालामुखी के लिहाज से अति संवेदनशील माने जाते हैं।