अर्धनग्न प्रदर्शनकारियों ने किया ट्रंप की पेरिस यात्रा का विरोध
फ्रांस की पुलिस ने रविवार को ट्रंप के काफिले के पास अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करने वाली तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।
By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Sun, 11 Nov 2018 11:17 PM (IST)Updated: Sun, 11 Nov 2018 11:17 PM (IST)
पेरिस, एएफपी। फ्रांस की पुलिस ने रविवार को ट्रंप के काफिले के पास अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करने वाली तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। इसके चलते जहां काफिले को कुछ समय के लिए रोकना पड़ा वहीं गृहमंत्री ने ट्रंप की सुरक्षा के संबंध में किसी भी प्रकार के खतरे की संभावना से इन्कार किया है।
दरअसल, ट्रंप के काफिले को उस समय महिलाओं का विरोध झेलना पड़ा जब वह प्रथम विश्व युद्ध की समाप्ति की सौवीं बरसी पर पेरिस में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे। जो महिलाएं ट्रंप का विरोध कर रही थीं,
उनमें से एक ने अपने सीने पर 'फर्जी शांति निर्माता' और 'पाखंड परेड' जैसे स्लोगन लिख रखे थे। कट्टरपंथी नारीवादी संगठन 'फीमेन' ने इस विरोध प्रदर्शन की जिम्मेदारी ली है। संगठन से जुड़ी एक कार्यकर्ता ने बताया कि हमारा उद्देश्य प्रथम विश्व युद्ध के जिम्मेदार लोगों का विरोध करना है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें