Move to Jagran APP

Global COVID-19 cases: 1 करोड़ 97 लाख से अधिक हैं संक्रमण के मामले केवल अमेरिका में 50 लाख से ऊपर है ग्राफ

हर रोज ग्राफ ऊपर ही बढ़ता जा रहा है। दुनिया भर के देशों में संक्रमण के लिहाज से सबसे आगे अमेरिका है। इसके बाद ब्राजील और भारत समेत अन्य देश।

By Monika MinalEdited By: Published: Mon, 10 Aug 2020 02:41 PM (IST)Updated: Mon, 10 Aug 2020 02:41 PM (IST)
Global COVID-19 cases: 1 करोड़ 97 लाख से अधिक हैं संक्रमण के मामले केवल अमेरिका में 50 लाख से ऊपर है ग्राफ
Global COVID-19 cases: 1 करोड़ 97 लाख से अधिक हैं संक्रमण के मामले केवल अमेरिका में 50 लाख से ऊपर है ग्राफ

वाशिंगटन, आइएएनएस। दुनिया भर में नॉवेल  कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले 1 करोड़ 97 लाख हो चुके हैं। इस घातक वायरस ने दुनिया के तमाम देशों में अब तक 7 लाख 29 हजार लोगों को अपना शिकार बना लिया। यह जानकारी जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी (Johns Hopkins University) ने अपने नवीनतम डाटा में दिया है। सोमवार सुबह तक दुनिया के तमाम देशों में कुल 1 करोड़ 97 लाख 78 हजार 66 लोग संक्रमित हो चुके थे और मरने वालों का आंकड़ा 7 लाख 29 हजार 6 सौ 92 है। दुनिया में संक्रमण के कारण हालात बदतर हैं और इससे सबसे अधिक प्रभावित दुनिया का ताकतवर देश अमेरिका है।

loksabha election banner

संक्रमण के मामलों में पहले नंबर पर अमेरिका में कुल संक्रमितों की संख्या 50 लाख 44 हजार 4 सौ 35 है और अब तक यहां मरने वालों की कुल संख्या 1 लाख 62 हजार 9 सौ 19 है। दूसरे स्थान पर ब्राजील में कुल संक्रमण 30 लाख 35 हजार 4 सौ 22 हैं और मरने वालों की संख्या 1 लाख 1 हजार 49 है। संक्रमण के मामलों में दुनिया भर के देशों की लिस्ट में भारत तीसरे स्थान पर है यहां कुल संक्रमित मामले 21 लाख 53 हजार 10 हैं। इसके बाद रूस का नंबर आता है जहां 8 लाख 85 हजार 7 सौ 18 संक्रमितों की संख्या है। 

दक्षिण अफ्रीका में 5 लाख 59 हजार 8 सौ 59, मेक्सिको में 4 लाख 80 हजार 2 सौ 78 , पेरु में 4 लाख 71 हजार 12, कोलंबिया में 3 लाख 76 हजार 8 सौ 70, चिली में 3 लाख 73 हजार 56, इरान में 3 लाख 26 हजार 7 सौ 12, स्पेन में 3 लाख 14 हजार 3 सौ 62, ब्रिटेन में 3 लाख 12 हजार 5 सौ 55 , सऊदी अरब में 2 लाख 88 हजार 6 सौ 90 मामले हैं। इन सबके साथ पाकिस्तान 2 लाख 84 हजार 1 सौ 21, बांग्लादेश में 2 लाख 57 हजार 6 सौ, इटली में 2 लाख 50 हजार 5 सौ 66, अर्जेंटीना में 2 लाख 46 हजार 4 सौ 99, तुर्की में 2 लाख 40 हजार 8 सौ 4, फ्रांस में 2 लाख 35 हजार 2 सौ 37, जर्मनी में 2 लाख 17 हजार 2 सौ 88, इराक में 1 लाख 50 हजार 1 सौ 15, फिलीपींस में 1 लाख 29 हजार 9 सौ 13 , इंडोनेशिया में 1 लाख 25 हजार 3 सौ 96, कनाडा में 1 लाख 21 हजार 3 सौ 62 और कतर में 1 लाख 12 हजार 9 सौ 47 मामले हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.