Move to Jagran APP

Germany Gun Attack: यहूदियों के पूजा स्थल के पास गोलीबारी, 2 लोगों की हत्या

Germany Gun Attack पुलिस के अनुसार संदिग्धों ने कई गोलियां चलाई और एक वाहन में भाग गए।

By Manish PandeyEdited By: Published: Wed, 09 Oct 2019 05:56 PM (IST)Updated: Wed, 09 Oct 2019 09:59 PM (IST)
Germany Gun Attack: यहूदियों के पूजा स्थल के पास गोलीबारी, 2 लोगों की हत्या
Germany Gun Attack: यहूदियों के पूजा स्थल के पास गोलीबारी, 2 लोगों की हत्या

हैले (जर्मनी), एएनआइ। Germany Gun Attack जर्मन शहर हैले (Halle) में बुधवार को हुए एक हमले में दो लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हमलावर मौके से भागने में कामयाब रहे। स्थानीय पुलिस के अनुसार, हमले में दो लोगों के मारे जाने की खबर है। इस दौरान संदिग्ध हमलावरों ने कई गोलियां चलाई। संदिग्ध अपराधी एक वाहन में सवार होकर भाग गए।

loksabha election banner

एक स्थानीय अखबार के अनुसार, यह हमला यहूदियों के एक पूजास्थल (Synagogue) के सामने हुआ। इसके साथ ही, हमलावरों ने यहूदी कब्रिस्तान (Jewish Cemetery) में एक हथगोला भी फेंका।

वहीं, इस घटना के बाद पुलिस ने लोगों से घर के अंदर रहने की अपील की है। पुलिस के अधिकारियों ने कहा है कि जब तक हमलावर पकड़े नहीं जाते, तब तक लोग घर से बाहर निकलने से बचे। इसके अलावा एहतियातन रेलवे स्टेशन को भी बंद कर दिया गया है।

गौरतलब है कि हाल के दिनों में दुनिया भर के देशों से ऐसी घटनाएं सामने आ रही है। इसमें से ज्यादातर घटनाएं अमेरिका में हुई है। अमेरिका में आए दिन गोलियों की आवाज सुनने को मिल जाती है। अमेरिका में बढ़ते गन कल्चर को खत्म करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।                                                                                            


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.