Move to Jagran APP

Corona Restrictions in France : फ्रांस में इस सप्ताह खत्म होगा लॉकडाउन, पारंपरिक तरीकों पर वापस आ रहा है देश

फ्रांस में अब कोरोना प्रतिबंधों में ढील दी जा रही है। साथ ही 20 जून से पूरे देश में लॉकडाउन भी समाप्त कर दिया जाएगा। इस दिन के बाद से देश में मास्क लगाना भी अनिवार्य नहीं होगा। देश में अब कोरोना संक्रमण बिल्कुल न के बराबर रह गया है।

By Ramesh MishraEdited By: Published: Fri, 18 Jun 2021 07:23 PM (IST)Updated: Fri, 18 Jun 2021 07:25 PM (IST)
Corona Restrictions in France : फ्रांस में इस सप्ताह खत्म होगा लॉकडाउन, पारंपरिक तरीकों पर वापस आ रहा है देश
फ्रांस में इस सप्ताह खत्म होगा लॉकडाउन, पारंपरिक तरीकों पर वापस आ रहा है देश। फाइल फोटो।

पेरिस, एजेंसी। फ्रांस में अब कोरोना प्रतिबंधों में ढील दी जा रही है। साथ ही 20 जून से पूरे देश में लॉकडाउन भी समाप्त कर दिया जाएगा। इस दिन के बाद से देश में मास्क लगाना भी अनिवार्य नहीं होगा। देश में अब कोरोना संक्रमण बिल्कुल न के बराबर रह गया है। इसके चलते देश के लोग अब आमतौर तरीकों पर वापस आ रहे हैं।

loksabha election banner

शुक्रवार के एक कार्यक्रम के दौरान देश के राष्ट्रपति इम्मानुएल मैक्रोन ने द्वितीय विश्व युद्ध के दो दिग्गजों का पारंपरिक तौर पर अभिवादन किया। फ्रांस में गालों पर चूम कर अभिवादन करने की पारंपरिक प्रथा है। कोविड-19 के शुरुआती दौर में इस प्रथा सरकार ने प्रतिबंध लगा दिया था, लेकिन अब एक बार फिर स्थिति सामान्य हो रही है।

कोरोना की शुरुआत में देश के अधिकारियों ने लोगों से अनुरोध किया था कि "La Bise” यानी अभिवादन की पारंपरिक प्रथा से बचें, ताकी कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने में मदद मिल सके। हालांकि, शुक्रवार मैक्रोन ने मास्क लगाए हुए अभिवादन के पारंपरिक तरीके का इस्तेमाल किया। राष्ट्रपति ने शुक्रवार को 98 वर्षीय लियोन गौटियर को ‘लीजन ऑफ ऑनर’ से सम्मानित किया। जो एक फ्रेंच इलाइट युनिट के सदस्य थे और उन्होंने 1944 में नॉर्मंडी डी-डे लैंडिंग में भाग लिया था।

फ्रांसीसी सरकार ने इस सप्ताह वायरस प्रतिबंधों में ढील देने की घोषणा की है। रिपोर्ट के मुताबिक, 20 जून को फ्रांस में कोरोना कर्फ्यू हटा दिया जाएगा। देश के प्रधानमंत्री जीन कास्टेक्स ने यह घोषणा की थी। साथ ही उन्होंने बताया था कि यह प्रतिबंध तय वक्त से 10 दिन पहले समाप्त किया जा रहा है, क्योंकि अब देश में कोरोना संक्रमण बहुत कम है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.