फ्रांस में 24 घंटों में कोविड-19 के 32,095 मरीज सामने आए, संख्या 2 करोड़ के पार पहुंची
फ्रांस में बीते 24 घंटों में कोविड 19 के 32095 मरीज सामने आए हैं। एक दिन में कोरोना मरीजों की यह रिकॉर्ड संख्या है। फ्रांस में अब तक कोरोना वायरस के कुल मरीजों की संख्या 2 करोड़ के पार पहुंच गई है।
पेरिस, एजेंसी। फ्रांस में कोरोना वायरस के मरीजों में रिकॉर्ड संख्या की वृद्धि हुई है। बीते 24 घंटों में कोविड 19 के 32,095 मरीज सामने आए हैं। एक दिन में कोरोना मरीजों की यह रिकॉर्ड संख्या है। फ्रांस में अब तक कोरोना वायरस के कुल मरीजों की संख्या दो करोड़ के पार पहुंच गई है। फ्रांस की राजधानी पेरिस में वायरस की दूसरी लहर ने सरकार को चिंता में डाल दिया है। महामारी के प्रसार को रोकने के लिए देश में दूसरी बार लॉकडाउन को लागू किया गया है। इस बीच फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने चेतावनी दी कि आने वाले दिन निर्णायक होंगे। उन्होंने कहा कि महामारी के खिलाफ हमारी लड़ाई सामूहिक है। मैक्रॉन ने लोगों से अपील की वह घर में रहें। फेस मास्क का इस्तेमाल करें। नियमित रूप से हाथ धोएं।
फ्रांस में अस्पताल में भर्ती संबंधित आंकड़ों में सुधार
हालांकि, फ्रांस में अस्पताल में भर्ती संबंधित आंकड़ों में सुधार हुआ है। शनिवार को स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि बीते 24 घंटों में 32,095 नए मरीज सामने आए हैं। एक दिन में कोरोना वायरस से 354 लोगों की मौत हो चुकी है। सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने बताया कि फरवरी के मध्य में पहला कोरोना -19 मामला हुआ था, जिसमें कुल 19,54,599 लोग संक्रमित हुए हैं। कोरोना वायरस से अब तक 44,246 लोगों की मौत हो चुकी है। फ्रांस में सभी तरह के सार्वजनिक आयोजनों पर प्रतिबंध है, लेकिन पेरिस में पार्टियों का दौर जारी है। शनिवार को पुलिस ने यहां चल रही एक पार्टी को सख्ती से बंद करवाया। इस आयोजन में 300 लोग एकत्र थे। इसको रोकने के लिए पुलिस विशेष हथगोले का इस्तेमाल किया।
24 घंटों में कोरोना मरीजों की संख्या 657,312 के पार
विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक दुनिया भर में कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। पिछले 24 घंटों में कोरोना मरीजों की संख्या 657,312 के पार हो गई है। संगठन के मुताबिक दुनिया में अब तक कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 53,164, 803 पहुंच गई है। इसमें अधिकतर मामले अमेरिका और यूरोपीय देशों से जुड़े हैं। कोरोना वायरस से अब तक 1,300,576 लोगों की मौत हो चुकी है।