चिली में आग में दम घुटने से एक और प्रदर्शनकारी की मौत, पुलिस झड़प में एक घायल
शुक्रवार को सुपरमार्केट में आग लगने से एक और व्यक्ति की दम घुटने से मौत हो गई। इसके साथ पुलिस की झड़पों में एक व्यक्ति घायल हो गया।
सैंटियागो, एजेंसी । चिली की राजधानी में शुक्रवार को सुपरमार्केट में आग लगने से एक और व्यक्ति की दम घुटने से मौत हो गई। इसके साथ ही इस प्रदर्शन में आग से झुलस कर या दम घुटने से मरने वालों की संख्या चार हो गई है। इसके साथ पुलिस की झड़पों में एक व्यक्ति घायल हो गया। इस प्रदर्शन मेंआग से मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हो गई है।
बता देंं कि अक्टूबर 2019 में सैंटियागो सुपर बाजार के अंदर प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच हिंसक झड़पों के बाद आग लगने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई थी। अब प्रदर्शनां में मरने वालों की संख्या दस के पार पहुंच गई है। बता दें कि चिली में मेट्रो किराया वृद्धि के खिलाफ लोगों का गुस्सा सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर आया था। देखते ही देखते यह विरोध प्रदर्शन देश के कई स्थानों पर फैल गया। चिली को लैटिन अमेरिका का सबसे अस्थिर देशों में गिना जाता है। यहां किराए में वृद्धि की वजह से हो रहे प्रदर्शन को आम जनता के बीच असंतोष के रूप में देखा जा रहा है।
6 अक्टूबर 2019 से चिली में प्रदर्शनकारी मेट्रो में किराए वृद्धि का विरोध कर रहे हैं। ये विरोध प्रदर्शन काफी शांतिपूर्वक शुरू था, लेकिन इस आंदोलन ने बड़ा रुप ले लिया। इसमें काफी संख्या में लोगों की मौत भी हुई। पिछले दिनों उग्र होते इस प्रदर्शन को देखते हुए सरकार ने कर्फ्यू भी लगा दिया था, लेकिन प्रदर्शनकारी लगातार इसका उल्लंघन कर रहे हैं। अधिकारियों ने इस पूरे मामले को शांत करने के लिए कई उपायों का प्रस्ताव भी रखा है। इसके बाद भी यह आंदोलन दोबारा से शुरू हो चुका है। स्थानीय पुलिस ने 700 से अधिक प्रदर्शनकारियों को लूट और अन्य गंभीर अपराधों के आरोप में हिरासत में जा चुके हैं।। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि बिगड़ती कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यहां कई बार कफ्यु लगाया।