Move to Jagran APP

बोलीविया के पूर्व राष्‍ट्रपति मोरालेस के चुनाव लड़ने पर लगी रोक, संयुक्‍त राष्‍ट्र से लगाई गुहार

बोलीविया की अंतरिम नेता जीनिन अनेज ने देश के पूर्व राष्ट्रपति इवो मोरालेस के चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी है वहीं मोरालेस ने संयुक्‍त राष्‍ट्र से मध्‍यस्‍थता की गुहार लगाई है।

By Krishna Bihari SinghEdited By: Published: Fri, 15 Nov 2019 04:59 PM (IST)Updated: Fri, 15 Nov 2019 05:14 PM (IST)
बोलीविया के पूर्व राष्‍ट्रपति मोरालेस के चुनाव लड़ने पर लगी रोक, संयुक्‍त राष्‍ट्र से लगाई गुहार
बोलीविया के पूर्व राष्‍ट्रपति मोरालेस के चुनाव लड़ने पर लगी रोक, संयुक्‍त राष्‍ट्र से लगाई गुहार

ला पाज/मैक्सिको सिटी, एजेंसियां। बोलीविया (Bolivia) की अंतरिम नेता जीनिन अनेज (Jeanine Anez) ने देश के पूर्व राष्ट्रपति इवो मोरालेस (Evo Morales) के चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी है। उन्‍होंने घोषणा की कि मोरालेस किसी भी नए चुनाव में भाग नहीं ले सकते हैं। दूसरी ओर बोलीविया के पूर्व राष्‍ट्रपति इवो मोरालेस (Evo Morales) ने संयुक्‍त राष्‍ट्र संघ और पोप फ्रांसिस से देश में सियासी संकट का समाधान करने के लिए मध्‍यस्‍थता करने की गुहार लगाई है।

loksabha election banner

उल्‍लेखनीय है कि मोरालेस ने देश में बढ़ते राजनीतिक और सैन्य दवाब के चलते अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। यही नहीं उन्‍होंने अपनी जान को खतरा बताते हुए मेक्सिको से शरण देने की गुजार लगाई थी। फ‍िलहाल उन्‍होंने मैक्सिको में शरण ले रखी है। हालांकि, उनके समर्थक उन्हें देश में वापस बुलाने की मांग कर रहे हैं। इस बीच राजनीतिक संकट से गुजर रहे बोलीविया की कमान सांसद जीनिन अनेज के हाथ में है।

जीनिन अनेज ने फरमान सुनाया है कि मोरालेस देश में होने वाले किसी भी चुनाव में हिस्सा नहीं लेंगे। इतना ही नहीं उन्होंने मोरालेस को शरण देने और उनका समर्थन करने के लिए मेक्सिको सरकार की आलोचना की है। अनेज ने चेतावनी भरे लहजे में कहा है कि हमें मेक्सिको को यह बताना होना कि ऐसा नहीं हो सकता है। अनेज का कहना है कि वह बोलीविया में स्थिरता चाहती हैं। हालांकि, मोरालेस के समर्थकों ने उन पर सत्ता हथियाने का आरोप लगाया है।

वैसे अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि चुनाव अधिकारियों ने मोरालेस के चुनाव लड़ने पर आधकारिक रोक लगाई है या नहीं। अनेज की मानें तो मोरालेस मूवमेंट टुवर्ड्स सोशलिज्म पार्टी के समर्थक चुनाव लड़ सकते हैं। इस बीच कुछ देशों ने अनेज की नई अंतरिम सरकार को मान्यता दी है, बावजूद इसके वह घरेलू स्तर पर संकटों से घिरी हुई हैं। दूसरी ओर संयुक्‍त राष्‍ट्र संघ ने बोलीविया के सियासी संकट के शांतिपूर्ण हल के लिए अपने दूत भेजे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.