इंडोनेशिया, एजेंसी। इंडोनेशिया में एक मगरमच्छ के गले में फंसे टायर को निकालने के लिए अब तक कोई भी आगे नहीं आया है, जबकि गले में फंसे इस टायर को निकालने के लिए इनाम देने की भी घोषणा की गई थी। अब इस इनाम को भी रद्द कर दिया गया है। मालूम हो कि इंडोनेशिया सरकार ने मगरमच्छ के गले में फंसे मोटर साइकिल के टायर को निकालने के लिए नगद इनाम की घोषणा की थी इसे अब रद्द कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार अब सरकार का पर्यावरण व वन मंत्रालय की एक टीम इस टायर को निकालने की कोशिश करेगी। यह प्रतियोगिता पिछले महीने शुरू की गई थी। इंडोनेशिया के पालू में बीते 4 सालों से एक 13 फीट मगरमच्छ के गले में टायर फंसा हुआ है। दो महीने पहले शुरू की गई इस प्रतियोगिता में अभी तक किसी ने भी इस चैलेंज को स्वीकार नहीं किया है। इसी कारण प्रतियोगिता को रद्द कर दिया गया। गले में टायर फंस जाने
की वजह से मगरमच्छ ठीक तरह से खा-पी भी नहीं पा रहा है। ये टायर उसे धीरे-धीरे मौत की तरफ ले जा रहा है। सीएनएन के अनुसार मगरमच्छ के गले में मोटर साइकिल का टायर फंसा हुआ है, इस वजह से उसे समस्या हो रही है। कुछ लोगों ने इस टायर को निकालने की कोशिश की थी मगर उनको कामयाबी नहीं मिल पाई।
इंडोनेशिया की राज्य द्वारा संचालित अंतरा समाचार एजेंसी के अनुसार इस मगरमच्छ की लंबाई 13-फुट (4-मीटर) है। फिलहाल इस मगरमच्छ को केंद्रीय सुलावेसी प्रांत में पालू नदी पर घूमते हुए देखा गया था। केंद्रीय सुलावेसी के प्राकृतिक संसाधन संरक्षण कार्यालय (BKSDA) ने पहले प्रतियोगिता शुरू की थी। 2018 में पशुप्रेमी मुहम्मद पणजी ने एक प्रयास किया मगर वो कामयाब नहीं हो पाए।
अक्सर इस मगरमच्छ की ऐसी तस्वीरें और वीडियो वायरल होते हैं जिनमें ये सांस लेने के लिए मशक्कत करता दिखाई देता है। पशुप्रेमी दुख जताते हैं और लोकल अधिकारियों को काफी कुछ सुनना पड़ता है। सभी की चिंता यही है कि ये टायर इस मगरमच्छ को धीरे धीरे मार रहा है।
कोई नहीं जानता कि इसके गले में ये टायर कैसे पहुंचा लेकिन ऐसा माना जाता है कि किसी ने इसे पालने की कोशिश की थी। जब वो इंसान इसे पालने में सफल नहीं हुआ तो इसके गले में टायर फंसा कर छोड़ दिया। हाल में ही इसकी तस्वीरें एक बार फिर से दिखाई दीं।
इलाके के गवर्नर ने आदेश दिए कि मगरमच्छ को इस टायर से आजाद कराया जाए। इससे पहले अधिकारी ऐसी कई कोशिशें कर चुके हैं लेकिन इस बार अधिकारी इस काम को किसी प्रोफेशनल से कराना चाहते हैं। मगरमच्छ के गले से टायर निकालने का काम वही कर सकता है जिसको ऐसे कामों का तजुर्बा है।
अधिकारियों ने कहा कि हमने जनता से कहा है कि मगरमच्छ के नजदीक ना जाएं और उसे परेशान ना करें। ये काम प्रोफेशनल लोगों का है और वे इसे करेंगे। अब देखना ये होगा कि आखिर कब इस बेचारे मगरमच्छ को इस टायर से मुक्ति मिलेगी।
blink LIVE
PNB MetLife Webinar
VIDEO