Move to Jagran APP

यूरोप में गर्मी का कहर: सिसली में 48.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा तापमान, टूटा पुराना रिकार्ड

यूरोप में इन दिनों गर्मी चरम पर है। इटली के सिसिली में बुधवार को 48.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। यहां की गर्म हवाओं के कारण आग लग गई जिसके कारण कम से कम चार लोगों की मौत हो चुकी है।

By Monika MinalEdited By: Published: Fri, 13 Aug 2021 01:35 PM (IST)Updated: Fri, 13 Aug 2021 01:35 PM (IST)
यूरोप में गर्मी का कहर:  सिसली में  48.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा तापमान, टूटा पुराना रिकार्ड
यूरोप में गर्मी का कहर: सिसली में 48.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा तापमान, टूटा पुराना रिकार्ड

रोम, एएनआइ। बुधवार को इटली के अधिकारियों ने जानकारी दी कि यहां सिसली (Sicily) के आइलैंड पर 48.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जो अब तक का सबसे अधिक तापमान है। सीएनएन ने बताया कि इटली ने इस बात की पुष्टि की है लेकिन आधिकारिक तौर पर विश्व मौसम संगठन (World Meteorological Organization, WMO) की ओर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि इटली और ग्रीस के कई हिस्सों में लगी आग के कारण हालात खराब हैं, कुछ गांव तो खत्म ही हो गए हैं।

loksabha election banner

रोम के पूर्व में राहत कार्यों के तहत लोगों को निकालकर सुरक्षित जगहों पर ले जाया गया। देश के प्रधानमंत्री मारियो द्राघी (Mario Draghi) ने गुरुवार को समुदाय के उन लोगों के लिए आर्थिक सहायता का वादा किया जो जंगलों में लगे आग के कारण प्रभावित हुए हैं। साथ ही प्रधानमंत्री ने ऐसी योजना बनाने का आश्वासन दिया जिसे जंगलों के इलाके में प्राकृतिक आपदाओं को रोका जा सके।

मौसम विज्ञानी मैनुअल माजोलेनी ने कहा कि यदि यह आंकड़ा सही माना जाता है, तो यह 10 जुलाई, 1977 को ग्रीस के एथेंस में मापे गए 48 डिग्री के पिछले रिकार्ड को तोड़ देगा। सिसली का यह तापमान यूरोप में दर्ज किया गया अब तक का उच्चतम तापमान हो सकता है। वैज्ञानिकों के अनुसार यह जलवायु संकट है जो गर्म हवाओं और आग जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहा है। गर्म मौसम की वजह से हाल के हफ्तों में दक्षिणी यूरोप भर में आग लगने की घटनाएं सामने आई हैं। इसकी वजह से इटली के सार्डेनिया द्वीप को भी नुकसान हुआ है। इसके अलावा, ग्रीस में भी जंगलों में लगी आग का कहर देखने को मिल रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.