Move to Jagran APP

Earthquake in Chile: भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 6.8 थी तीव्रता

Earthquake in Chileचिली के पैसिफिक ऑफ कोस्ट पर रविवार को भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। जानकारी के अनुसार भूकंप की तीव्रता 6.8 थी।

By TaniskEdited By: Published: Mon, 30 Sep 2019 08:55 AM (IST)Updated: Mon, 30 Sep 2019 09:20 AM (IST)
Earthquake in Chile: भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 6.8 थी तीव्रता
Earthquake in Chile: भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 6.8 थी तीव्रता

सेंटिआगो, एएनआइ। Earthquake in Chile: चिली के पैसिफिक ऑफ कोस्ट पर रविवार को भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। जानकारी के अनुसार भूकंप की तीव्रता 6.8 थी। यूनाइटिड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने भूकंप के कारण ज्यादा नुकसान नहीं होने की आशंका जताई है। 

loksabha election banner

जानकारी अनुसार यह भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह 10:57 बजे आया। इसका केंद्र राजधानी सैंटियागो से लगभग 225 मील दक्षिण में था। इसकी गहराई सतह से लगभग 10.3 मील नीचे थी। यूएसजीएस के अनुसार भूकंप प्रभावित इलाके में जानमाल की क्षति की संभावना कम है। दरअसल चिली 'रिंग ऑफ फायर' क्षेत्र में आता है। जहां प्रशांत महासागर और दक्षिणी अमेरिका प्लेट के बीच आपस में टकराती हैं। इससे इस इलाके में भूकंप आते रहते हैं।

 2010 में हुआ था भारी नुकसान

बता दें कि तीन महीने पहले चिली के कोक्विंबो में  6.5 तीव्रता का भूकंप आया था। हालांकि, इससे जान माल के नुकसान होने की खबर नहीं थी। इससे पहले साल 2010 में भी इस तटीय इलाके में 8.8 तीव्रता का भूकंप आया था। इसके बाद सुनामी से लगभग 300 लोगों की मौत हो गई थी। चिली के इतिहास में इस भूकंप को 1960 के बाद सबसे तेज भूकंप था। इसके कारण राजधानी सेंटियागो में भारी नुकसान हुआ था।

क्या है  'रिंग ऑफ फायर'

बता दें कि 'रिंग ऑफ फायर' प्रशांत महासागर की घाटी का एक मुख्य हिस्सा है, जो करीब 40,000 किलोमीटर का है। यहां अक्सर ज्वालामुखी फटते रहते हैं और उनकी वजह से भूकंप आते रहते हैं। भूकंप की वजह से ही समुद्र की लहरें अक्सर सुनामी का रूप ले लेती हैं। इस क्षेत्र में अधिक भूकंप आने की वजह टेक्टोनिक्स प्लेट का आपस में टकराना है। इससे सबसे ज्यादा नुकसान इंडोनेशिया को होता है। रिंग ऑफ फायर पर इंडोनेशिया के अलावा जापान, फिलीपीन्स, चिली, मैक्सिको, अलास्का और न्यूजीलैंड जैसे देश आते हैं। 

यह भी पढ़ें: इंडोनेशिया में भूकंप से मरने वालों की संख्‍या 30 हुई, 25 हजार लोगों ने छोड़ा घर-बार 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.