दुबई जाने वालों के लिए खुशखबरी, जल्द ही ऐसे पर्यटकों को जारी किया जाएगा अस्थायी वीजा
यह पर्यटकों को दुबई के प्रमुख स्थलों जैसे बुर्ज खलीफा, बुर्ज अल अरब और दुबई मॉल का आभासी दौरा कराएगा।
दुबई (आइएएनएस)। दुबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे ने देश में आने वाले यात्रियों के लिए अस्थायी वीजा देने की योजना बनाई है। इस मामले में सोमवार को आधिकारिक घोषणा की गई। सोमवार को जारी किए गए इस घोषणा में दुबई 10X 2.0 के निदेशक अमर अब्दुल राओफ ने कहा कि इस एक योजना का उद्देश्य दुबई के सभी 36 सरकारी विभागों में सुधार करना है।
2017 में दुबई हवाई अड्डा दुनिया के सबसे व्यस्त हवाईअड्डे के रूप में सामने आया था, क्योंकि इस दौरान यहां 88.2 मिलियन यात्रियों का स्वागत किया गया था, जबकि दुबई ने एक रात में करीब 15.8 मिलियन पर्यटकों की मेजबानी की थी।
राओफ ने कहा कि हवाई अड्डा "दुबई की सूक्ष्म दुनिया" की स्थापना करने जा रहा है। यह पर्यटकों को दुबई के प्रमुख स्थलों जैसे बुर्ज खलीफा, बुर्ज अल अरब और दुबई मॉल का आभासी दौरा कराएगा। बता दें कि दुबई मॉल दुनिया का सबसे बड़ा शॉपिंग मॉल है।
दुबई में है दुनिया का पहला अंडरवॉटर रिजॉर्ट
फ्लोटिंग वेनिस के नाम से दुबई में मुख्य शहर से करीब 4 किलोमीटर दूर वर्ल्ड आइलैंड पर 507 मिलियन पाउंड्स यानि करीब 4 हजार करोड़ रुपए के खर्च से एक रिजॉर्ट बनाये जाने की योजना है जो बिलकुल इटली के खूबसूरत शहर वेनिस जैसा ही होगा। करीब 3 हजार पर्यटकों की क्षमता वाले इस पांच सितारा रिजॉर्ट में वेनिस के कैनाल नेटवर्क की नकल तैयार की जायेगी, जिसमें स्थानीय नाव गोंडोलास भी मौजूद होगी।
इस रिजॉर्ट में ना सिर्फ वेनिस के मशहूर बाजार ‘सैन मार्को पिआज्जा स्कवेर’ की नकल मौजूद होगी बल्कि सब कुछ पानी के अंदर बनाया जाएगा। जैसे अंडरवाटर केबिन, बार, शॉप और रेस्टोरेंट सभी तरह की सुविधायें होंगी।
कैसे पहुंचेंगे
अरब सागर के बीच बन रहे इस रिजॉर्ट तक पहुंचने के लिए पर्यअकों को नावों, प्लेन या हेलिकॉप्टर से सफर करना पड़ेगा। इसके बाद लोग पैदल या गोंडोला में बैठकर रिजॉर्ट की सैर कर सकेंगे। यहां वेनिस के फेस्टिवल्स भी आयोजित किए जाएंगे, जैसे 'ला बियानल डी वेनेजिया’ और ‘रेगाटा स्टोरिका’ आदि।
और भी हैं खासियतें
फ्लोटिंग वेनिस रिजॉर्ट दुबई के ‘द हार्ट ऑफ यूरोप’ प्रोजेक्ट का हिस्सा होगा। इस प्रोजेक्ट में दुबई के पास मौजूद 6 और आइलैंड पर रिजॉर्ट बनाए जाएंगे। जो यूरोप के 6 देशों की तर्ज पर आधारित होंगे। इन देशों और शहरों में जर्मनी, स्वीडन, स्विट्जरलैंड, सेंट पीटर्सबर्ग और मोनाको शामिल हैं।
एफिल टावर से भी उंचा होटल है दुबई में
ऊंची इमारतों के लिए मशहूर दुबई ने अब एक नया होटल खोला है। यह होटल दुनिया का सबसे ऊंचा करार दिया गाया है जिसकी लंबाई एफिल टावर से भी ज्यादा है। गगनचुंबी इमारतों के लिए मशहूर दुबई ने दुनिया का सबसे ऊंचा नया होटल खोल अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
एक स्थानीय अखबार के मुताबिक गेवोरा होटल नामक 75-मंजिला यह नया होटल 356 मीटर ऊंचा है, जो सोमवार से मेहमानों के लिए खुल जाएगा। इससे पहले दुनिया का सबसे ऊंचा होटल दुबई स्थित जेडब्ल्यू मैरियट मारक्विस था, जो इस नए होटल से महज एक मीटर छोटा है।
वर्ष 2020 में दुबई में ग्लोबल ट्रेड फेयर का आयोजन होना है। दुबई को उम्मीद है कि उस वक्त तक वहां पर्यटकों की सालाना आमद दो करोड़ को पार कर जाएगी। गौरतलब है कि दुनिया की सबसे ऊंची रिहाइशी इमारत बुर्ज खलीफा भी दुबई में ही है, जिसकी ऊंचाई गेवोरा होटल के दो गुने से भी 116 मीटर ज्यादा है।