Move to Jagran APP

इंडोनेशिया के बीच पर फंसी दर्जनों व्हेल मछलियों की मौत, बचाव अभियान में केवल तीन बच पाईं

इंडोनेशिया के पूर्वी जावा प्रांत मदुरा में आइलैंड के बीच पर दर्जनों छोटी व्हेल मछलियां फंसी हुई मिलीं। बचाव अभियान के दौरान इनमें से 46 की मौत हो गई और केवल तीन को ही बचाया जा सका और उन्हें समुद्र में धकेल दिया गया।

By TaniskEdited By: Published: Sat, 20 Feb 2021 12:52 PM (IST)Updated: Sat, 20 Feb 2021 12:52 PM (IST)
इंडोनेशिया के बीच पर फंसी दर्जनों व्हेल मछलियों की मौत, बचाव अभियान में केवल तीन बच पाईं
इंडोनेशिया के बीच पर फंसी दर्जनों व्हेल मछलियां की मौत। (एएफपी)

बंगकलां, एजेंसियां। इंडोनेशिया के पूर्वी जावा प्रांत मदुरा में आइलैंड के बीच पर दर्जनों छोटी व्हेल मछलियां फंसी हुई मिलीं। बचाव अभियान के दौरान इनमें से 46 की मौत हो गई और केवल तीन को ही बचाया जा सका।  आधिकारियों ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार दर्जनों पायलट व्हेल मछलियां बीच पर पहुंची और फंस गईं। इसके बाद गुरुवार को रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ। इनमें केवल तीन ही बच पाईं। तीनों को वॉलंटियर्स और स्थानीय अधिकारियों द्वारा वापस समुद्र में धकेल दिया गया। 

loksabha election banner

पूर्वी जावा के गवर्नर खोफीफा इंदर पारावांसा ने कहा कि अधिकारी मौत के कारणों की जांच कर रहे हैं और शवों को तट के आसपास दफनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी इस बात की जानकारी नहीं है कि हमेशा समूह में रहने वाली मछलियां बीच पर क्यों पहुंची ?  उन्होंने यह भी बताया कि जो वॉलंटियर्स ने उन्हें वापस समुद्र में धकेलने में मदद कर रहे थे उन्होंने बताया कि कुछ व्हेल फिर से तट पर लौट आईं, क्योंकि उनकी मां अभी भी समुद्र तट पर फंसी हुई हैं। देश में तट पर व्हेल मछलियों के फंसने को लेकर जानकारी रखने वाली एजेंसी के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल देश में समुद्र तट पर व्हेल मछलियों के फंसने की 59 घटनाएं हुईं। इनमें से अधिकांश में डोंगोंग और स्पिनर डॉल्फिन शामिल थीं।

इजरायल में भी समुद्र तट पर व्हेल मछली मृत पाई गई 

इजरायल के तेल अवीव के दक्षिण में समुद्र तट पर बेबी व्हेल मछली मृत पाई गई है। अधिकारियों के मौत कारण पता नहीं चल सका है। लेकिन उन्होंने कहा कि तट के पास पानी काफी प्रदुषित है। मौत का कारण पता लगाने के लिए सैंपल लिया जाएगा। अधिकारियों ने कहा है कि मौत के कारणों की जांच होगी और प्रदूषण के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी। इसी तरह 2016 में एक व्हेल मछली मृत पाई गई थी।   


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.