लोगों से हाथ मिलाते हुए पोप फ्रांसिस को महिला पर आया गुस्सा, VIDEO में देखें फिर क्या हुआ
पोप फ्रांसिस को सेंट पीटर स्क्वायर में बच्चों और बाकी लोगों को खुशी से बधाई दे रहे थे।तभी कुछ ऐसा हुआ की उन्हें एक महिला के हाथ पर थप्पड़ मार दिया।
रोम, रॉयटर्स। पोप फ्रांसिस मंगलवार को सेंट पीटर स्क्वायर में बच्चों और बाकी लोगों को खुशी से बधाई दे रहे थे। तभी कुछ ऐसा हुआ की उन्होंने एक महिला के हाथ पर थप्पड़ मार दिया। दरअसल, जब वह सभी लोगों का अभिवादन कर रहे थे, तभी भीड़ में मौजूद एक महिला ने उनका हाथ पकड़ लिया। पोप को थोड़ा गुस्सा आ गया और उन्होंने महिला को थप्पड़ मार दिया। वीडियो में ये पूरी घटना कैद हुई है।
A woman grabbed Pope Francis towards her when he was greeting pilgrims at St. Peter's Square. The abrupt gesture appeared to cause him pain and the visibly disgruntled pope swiftly wrenched his hand free https://t.co/2nap3R0iQ4" rel="nofollow pic.twitter.com/9xooCrAWx3
— Reuters (@Reuters) January 1, 2020
क्यों आया महिला पर गुस्सा
दरअसल, पोप भीड़ में मौजूद बच्चों से हाथ मिला रहे थे , जैसे ही वह भीड़ से दूर चलने लगे, एक महिला ने उनका हाथ पकड़ लिया और उन्हें खिंचा, महिला के इस व्यवहार से पोप थोड़ा गुस्सा में आ गए। उन्होंने महिला का हाथ झटकते हुए सके हाथ पर जोर से मारा और वहां से चले गए। पोप ने साथ ही महिला को जोर से डांटा भी। वहां मौजूद लोग भी इस पूरे घटनाक्रम को देखकर हैरान हो गए।
क्रिसमस के मौके पर की शांति की अपील
क्रिसमस के मौके पर पोप फ्रांसिस ने दुनिया के कई अशांत क्षेत्रों से शांति की अपील की थी। उन्होंने पश्चिम एशिया वेनेजुएला और लेबनान सहित कई अफ्रीकी देशों में चल रहे सशस्त्र संघर्ष को समाप्त करने की अपील की थी। उन्होंने कहा कि विभिन्न देशों में युद्ध से पीड़ित अपने कई बच्चों को मार्ग दिखाएं।