Move to Jagran APP

पुर्तगाल तट पर कई सदी पहले डूबे जहाज का मलबा मिला

गोताखोरों को जहाज के मलबे में काली मिर्च, चीनी मिट्टी के बर्तन और कौडि़यां मिली हैं।

By Sachin BajpaiEdited By: Published: Sun, 23 Sep 2018 04:28 PM (IST)Updated: Sun, 23 Sep 2018 04:36 PM (IST)
पुर्तगाल तट पर कई सदी पहले डूबे जहाज का मलबा मिला
पुर्तगाल तट पर कई सदी पहले डूबे जहाज का मलबा मिला
लिस्बन, आइएएनएस :पुरातत्वविदों ने कई सदी पहले पुर्तगाल तट पर डूबे एक जहाज का मलबा खोज निकाला है। पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन के करीब यह मलबा समुद्र की सतह से महज 40 फीट नीचे थे। माना जा रहा है कि भारत से लिस्बन आ रहा यह जहाज 1575 से 1625 के बीच समुद्र में डूबा होगा।

गोताखोरों को जहाज के मलबे में काली मिर्च, चीनी मिट्टी के बर्तन और कौडि़यां मिली हैं। कौड़ी का प्रयोग उस समय अफ्रीका के कुछ हिस्सों में गुलामों की खरीद-फरोख्त में मुद्रा के रूप में किया जाता था। इस खोज से जुड़े जॉर्ज फ्रीयर ने संरक्षण के लिहाज से इसे दशक की खोज बताया है। उन्होंने बताया कि जहाज के मलबे में कांसे से बनी तोपें भी मिली हैं, जिन पर पुर्तगाल का चिह्न बना हुआ है। यही चिह्न पुर्तगाल के मौजूदा झंडे पर भी है। फ्रीयर के अनुसार, पानी के नीचे खोज अभियान के तहत जहाज का मलबा तीन सितंबर को मिला था। इस खोज अभियान में उन्हें नोवा यूनिवर्सिटी, पुर्तगाल सरकार और नौसेना का सहयोग मिला।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.