Move to Jagran APP

पैगंबर पर विवादित कार्टून बनाने वाले डेनिश कार्टूनिस्ट का निधन

डेनिश कार्टूनिस्ट कर्ट वेस्टरगार्ड का 86 साल की उम्र में निधन हो गया। वेस्टरगार्ड के परिवार ने रविवार रात उनके निधन की घोषणा की। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। जन्मदिन के दूसरे दिन 14 जुलाई को नींद के दौरान मौत हुई।

By Nitin AroraEdited By: Published: Mon, 19 Jul 2021 06:58 PM (IST)Updated: Mon, 19 Jul 2021 06:58 PM (IST)
पैगंबर पर विवादित कार्टून बनाने वाले डेनिश कार्टूनिस्ट का निधन
पैगंबर पर विवादित कार्टून बनाने वाले डेनिश कार्टूनिस्ट का निधन

हेलसिंकी, एपी। पैगंबर मुहम्मद साहब पर विवादित कार्टून बनाने वाले डेनिश कार्टूनिस्ट कर्ट वेस्टरगार्ड का 86 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके कार्टून से वर्ष 2005 में डेनमार्क के खिलाफ मुस्लिम दुनिया में गुस्सा भड़क गया था। हिंसक विरोध प्रदर्शन किए गए थे।

loksabha election banner

डेनिश मीडिया के अनुसार, वेस्टरगार्ड के परिवार ने रविवार रात उनके निधन की घोषणा की। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। जन्मदिन के दूसरे दिन 14 जुलाई को नींद के दौरान मौत हुई। वेस्टरगार्ड वर्ष 2005 में उस समय दुनियाभर में चर्चित हो गए थे, जब पैगंबर पर उनके विवादित कार्टून डेनमार्क के प्रमुख अखबार जिलैंड्स-पोस्टेन में प्रकाशित किए गए थे। वेस्टरगार्ड इस अखबार के साथ बीती सदी के नौवें दशक के प्रारंभ से काम कर रहे थे। 75 वर्ष के होने तक वह इसी अखबार के साथ जुड़े रहे। पड़ोसी देश नार्वे के कई अखबारों ने भी विवादित कार्टून प्रकाशित किए थे।

बता ेदं कि पैगंबर के कार्टून को लेकर पैदा हुए विवाद के बाद भी पाकिस्तान फ्रांस से चिढ़ा हुआ है। पेरिस से प्रकाशित होने वाले अखबार ली फिगारो के मुताबिक इसके चलते पाकिस्तान की सड़कों पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों के खिलाफ प्रदर्शन हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.