Move to Jagran APP

Covid World Updates: मलेशिया में संक्रमितों की संख्या बढ़ी, वियतनाम में भी कोरोना नहीं हुआ कम

इस वेरिएंट में ब्रिटेन में मिले बी.1.17 और भारत में मिले बी.1.617.2 दोनों की विशेषताएं हैं। डाक्टरों को अब तक चार मरीजों में यह हाइब्रिड वेरिएंट मिला है। यहां के औद्योगिक शहर हो ची मिन्ह में पाबंदी और सख्त कर दी गई हैं।

By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Sun, 30 May 2021 08:27 PM (IST)Updated: Sun, 30 May 2021 08:27 PM (IST)
Covid World Updates: मलेशिया में संक्रमितों की संख्या बढ़ी, वियतनाम में भी कोरोना नहीं हुआ कम
मलेशिया में अचानक कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ गई है।

क्वालालंपुर, एजेंसियां। मलेशिया में अचानक कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ गई है। वियतनाम में कोरोना हाइब्रिड वेरिएंट का पता चला है, जो ज्यादा घातक माना जा रहा है। यहां और सख्ती कर दी गई है। मलेशिया में पिछले दिनों में कोरोना संक्रमण में अचानक तेजी आई है। एक दिन में नौ हजार से ज्यादा नए संक्रमण के मामले मिले हैं। इससे एक दिन पहले यहां आठ हजार मामले थे। मरने वालों के आंकड़े भी कम नहीं हो रहे हैं। वियतनाम में एक हाइब्रिड वेरिएंट के मिलने से चिंता बढ़ गई है। 

loksabha election banner

हाइब्रिड वेरिएंट ने वियतनाम में चिंता बढ़ाई

इस वेरिएंट में ब्रिटेन में मिले बी.1.17 और भारत में मिले बी.1.617.2 दोनों की विशेषताएं हैं। डाक्टरों को अब तक चार मरीजों में यह हाइब्रिड वेरिएंट मिला है। यहां के औद्योगिक शहर हो ची मिन्ह में पाबंदी और सख्त कर दी गई हैं। ब्रिटेन में वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि बी.1.617.2 वेरिएंट आने वाले समय में दिक्कतें बढ़ा सकता है। यहां इसका मुकाबला करने के लिए वैक्सीन के डोज देने का काम और तेज कर दिया गया है। 

अन्य देशों का हाल 

म्यांमार : तीस जून तक के लिए पाबंदियां बढ़ा दी गई हैं। यहां फरवरी के बाद से ही स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से चरमरा गई हैं। अस्पताल आक्सीजन, उपकरणों और दवाइयों की कमी से जूझ रहे हैं। 

अर्जेटीना : मरने वालों का आंकड़ा 77 हजार से ज्यादा हो गया है। 

तुर्की : एक दिन में 7600 से ज्यादा नए मरीज मिले हैं। 

अमेरिका और हांगकांग में जनता को राहत 

अमेरिका के कुछ और राज्यों ने कोरोना के केस कम आने और वैक्सीन लगने में तेजी के बाद पाबंदियों में ढील दी है। मैसाचुसेट्स में वैक्सीन लगे लोगों को मास्क लगाने से छूट दे दी गई है। न्यूयार्क सिटी और शिकागो के समुद्र तट खोल दिए गए हैं। हालांकि सर्दी के कारण आने वाले लोगों की संख्या में अभी कमी है। हांगकांग में चौथी लहर खत्म हो गई है। सऊदी अरब ने ग्यारह देशों से यात्रा प्रतिबंध हटा लिया है। इसमें अभी भारत शामिल नहीं है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.