Move to Jagran APP

Coronavirus World Update: महामारी के बीच कई देशों में पाबंदियों में ढील की तैयारी, जानें दुनिया का हाल

ब्रिटेन फ्रांस तुर्की मलेशिया थाइलैंड और इंडोनेशिया ने कोरोना की रोकथाम के लिए लगाई गई पाबंदियों में राहत देने की दिशा में कदम उठाया है।

By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Wed, 10 Jun 2020 08:39 PM (IST)Updated: Thu, 11 Jun 2020 01:30 AM (IST)
Coronavirus World Update: महामारी के बीच कई देशों में पाबंदियों में ढील की तैयारी, जानें दुनिया का हाल
Coronavirus World Update: महामारी के बीच कई देशों में पाबंदियों में ढील की तैयारी, जानें दुनिया का हाल

लंदन, एजेंसियां। दुनिया में बढ़ती कोरोना महामारी के बीच कई देशों ने पाबंदियों में ढील देने की तैयारी शुरू कर दी है। ब्रिटेन, फ्रांस, तुर्की, मलेशिया, थाइलैंड और इंडोनेशिया ने कोरोना की रोकथाम के लिए लगाई गई पाबंदियों में राहत देने की दिशा में कदम उठाया है। यूरोप में मामलों में कमी को देखते हुए कई देशों में पहले ही लॉकडाउन में ढील दे दी गई है। रूस की राजधानी मॉस्को में भी लॉकडाउन खत्म कर दिया गया है। हालांकि कुछ पाबंदियों को दो माह तक जारी रखा जाएगा।

loksabha election banner

चिड़ि‍याघरों और सफारी पार्कों को फिर से खोलने की तैयारी

ब्रिटेन में लॉकडाउन में ढील देने की कवायद में चिड़ि‍याघरों और सफारी पार्कों को फिर से खोलने की तैयारी की जा रही है। हालांकि स्कूलों को अभी खोलने की इजाजत नहीं दी जाएगी। इसे लेकर प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है कि वह गर्मी से पहले सभी स्कूलों को खोलने में विफल दिख रहे हैं। यह कहा जा रहा है कि शारीरिक दूरी के लिए पर्याप्त जगह के अभाव के चलते स्कूलों को खोलने की अनुमति नहीं मिल पा रही है। प्रधानमंत्री के दफ्तर ने यह उम्मीद जताई है कि चिड़ि‍याघरों और सफारी पार्कों के खुलने से लोग घर से बाहर समय व्यतीत कर सकेंगे। 

फ्रांस में हेल्थ इमरजेंसी खत्म करने की तैयारी

फ्रांस में दस जुलाई से हेल्थ इमरजेंसी खत्म करने की तैयारी की गई है। फ्रांस में गत 11 मई से लॉकडाउन में ढील दी गई है। इस यूरोपीय देश में डेढ़ लाख से ज्यादा मामले पाए गए और करीब 30 हजार की मौत हुई। तुर्की की सरकार ने भी पाबंदियों में राहत देने की घोषणा की है। सरकार ने कहा कि देश में हालात सामान्य हो रहे हैं। तुर्की में एक लाख 70 हजार से ज्यादा लोग कोरोना की चपेट में आए और चार हजार 700 से ज्यादा की जान गई है। 

थाईलैंड में कारोबारों और उद्योग-धंधों को दोबारा खोले जाने पर विचार

थाइलैंड में 15 जून से ज्यादातर कारोबारों और उद्योग-धंधों को दोबारा खोले जाने पर विचार किया जा जा रहा है। इसी तरह इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में दो माह से जारी पाबंदियों को हटाए जाने की तैयारी की जा रही है। मलेशिया में भी करीब तीन माह बाद सभी कारोबारी और सामाजिक गतिविधियों को बुधवार से बहाल कर दिया।

स्पेन में लगातार दूसरे दिन कोई मौत नहीं

यूरोप में कोरोना महामारी से ज्यादा प्रभावित रहे स्पेन में लगातार दूसरे दिन किसी पीडि़त की मौत नहीं हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में बीते एक हफ्ते में 56 लोगों की मौत हुई। जबकि बीते 24 घंटे के दौरान संक्रमण के 82 नए मामले पाए गए। एक दिन पहले 48 मामले मिले थे।

पाकिस्तान में रिकॉर्ड मामले आए सामने

पाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि मुल्क में बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड पांच हजार 387 नए मामले पाए गए। इससे संक्रमित लोगों का आंकड़ा एक लाख 13 हजार 702 हो गया है। अब तक 2,255 पीडि़तों की मौत हो चुकी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने पाकिस्तान सरकार को लॉकडाउन की नीति फिर अपनाने की सलाह दी है।

अफ्रीका में संक्रमितों की संख्या दो लाख पार

अफ्रीकी महाद्वीप में संक्रमित लोगों की संख्या दो लाख के पार पहुंच गई है। 54 देशों वाले इस महाद्वीप में अब तक पांच हजार 516 मौतें भी हो चुकी हैं। इस महाद्वीप में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले दक्षिण अफ्रीका में हैं। इस देश में 52 हजार से ज्यादा लोग पीडि़त हैं। इसके बाद मिस्र में करीब 37 हजार मामले हैं।

ब्राजील में थम नहीं रहा कोरोना का कहर

ब्राजील में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। इस देश में बीते 24 घंटे के दौरान संक्रमण के 32 हजार 91 नए मामले पाए गए। इससे कोरोना से पीड़ि‍त होने वालों की तादाद बढ़कर सात लाख 40 हजार के पार पहुंच गई है। इस अवधि में 1,272 पीड़ि‍तों की मौत से मरने वालों का कुल आकड़ा 38 हजार से अधिक हो गया है।

मेक्सिको में 596 पीड़ि‍तों ने गंवाई जान

मेक्सिको में कोरोना से और 596 पीड़ि‍तों की मौत हो गई। इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हजार 649 हो गई। इस देश में 4,199 नए मामलों के मिलने से संक्रमित लोगों की तादात एक लाख 24 हजार हो गई है।

दुनिया के शीर्ष कोरेाना संक्रमित देश और उनके आंकड़े   

अमेरिका कुल मामले 20,47,147 कुल मौतें 1,14,233 सक्रिय केस (लाख में) -11.44 स्वस्थ हुए (लाख में)-7.88 कुल मौतें (दस लाख पर)-345 कुल संक्रमित (दस लाख पर)- 6,187

ब्राजील कुल मामले 7,42,084 कुल मौतें 38,497 सक्रिय केस (लाख में)- 3.77 स्वस्थ हुए (लाख में)- 3.25 कुल मौतें (दस लाख पर)-181कुल संक्रमित (दस लाख पर)-3,493

ब्रिटेन कुल मामले 2,89,140 कुल मौतें 40,883 सक्रिय केस (लाख में)-उपलब्ध नहीं स्वस्थ हुए (लाख में)-उपलब्ध नहीं कुल मौतें (दस लाख पर)-602 कुल संक्रमित (दस लाख पर) -4,260 

इटली कुल मामले 2,35,561 कुल मौतें 34,043 सक्रिय केस (लाख में)-0.34 स्वस्थ हुए (लाख में)-1.68 कुल मौतें (दस लाख पर)-563 कुल संक्रमित (दस लाख पर)-3,896

स्पेन कुल मामले 2,89,046 कुल मौतें 27,136 सक्रिय केस (लाख में)-उपलब्ध नहीं स्वस्थ हुए (लाख में)-उपलब्ध नहीं कुल मौतें (दस लाख पर)-580 कुल संक्रमित (दस लाख पर) -6,182


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.