Move to Jagran APP

चीन की धमकी के बीच ताइवान ने विवादित दक्षिण चीन सागर में भेजी पनडुब्बी

चीन और ताइवान के बीच तनाव तेजी से बढ़ता जा रहा है। इस बीच ताइवान की ओर से विवादित दक्षिण चीन सागर में एक पनडुब्बी भेजी गई है। सैन्य अभ्यास में भाग लेने के लिए एक हाई लुंग पनडुब्बी भेजी।

By Shashank PandeyEdited By: Published: Tue, 09 Nov 2021 01:44 PM (IST)Updated: Tue, 09 Nov 2021 01:46 PM (IST)
चीन की धमकी के बीच ताइवान ने विवादित दक्षिण चीन सागर में भेजी पनडुब्बी
ताइवान ने दक्षिण चीन सागर में भेजी पनडुब्बी।(फोटो: फाइल)

ताइपे, एएनआइ। चीन और ताइवान के बीच तनाव तेजी से बढ़ता जा रहा है। इस बीच, चीव की धमकी के बाद ताइवान की ओऱ से विवादित दक्षिण चीन सागर में एक पनडुब्बी भेजी गई है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, ताइवान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को एक रिपोर्ट में कहा कि उसने अपने विवादित दक्षिण चीन सागर द्वीप ताइपिंग के पास सैन्य अभ्यास में भाग लेने के लिए एक हाई लुंग पनडुब्बी भेजी है। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि चीन के साथ बढ़ते तनाव के बीच ताइवान पर पूर्ण पैमाने पर हमला शुरू करने के बजाय कम्युनिस्ट शासन ताइपिंग और ताइवान के अन्य द्वीप डोंगशा पर नियंत्रण करने की कोशिश कर सकता है। लिबर्टी टाइम्स ने बताया कि तटरक्षक प्रशासन द्वीपों के पास गश्त के लिए जहाजों को भेजता है लेकिन नौसेना के हाई लुंग ने क्षेत्र में नियमित अभ्यास में भाग लिया।

loksabha election banner

चीन ने ताइवान की सीमा में भेजे 20 फाइटर जेट

चीनी सेना के हमले के मंडराते खतरे के बीच ड्रैगन ने एक बार फिर से ताइवान की सीमा के पास पिछले 24 घंटे में 20 फाइटर जेट भेजे हैं। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में ये चीनी लड़ाकू विमान ताइवान के एयर डिफेंस आइडेंटिफिकेशन जोन के पास आए। उसने बताया कि शनिवार शाम चीन ने पहले 10 जे-16 और 6 चेंगदू जे-10 विमान भेजे।

चीनी वायुसेना के इन विमानों ने ताइवान के हवाई रक्षा सीमा के पास दक्षिणी-पश्चिमी इलाके में घुसे। यह ताइवान के प्रतास द्वीप के पूर्वोत्‍तर में है। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि अगली शाम 4 और चीनी फाइटर जेट ने एडीआईजेड का उल्‍लंघन किया। चीन की इस दादागिरी के बाद ताइवान ने भी अपने फाइटर जेट भेजे और रेडियो पर चेतावनी दी। यही नहीं ताइवान ने अपनी एंटी एयरक्राफ्ट मिसाइलों को भी चीनी विमानों की ट्रैकिंग के लिए तैनात कर दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.