Move to Jagran APP

China-Taiwan Conflict: चीनी सैन्य अभ्यास को लेकर बढ़ा तनाव, अब जवाब में ताइवान ने भी भेजे जहाज और विमान

China-Taiwan Conflict चीनी सैन्य अभ्यास के चलते चीन-ताइवान के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। दोनों ही देश अब पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। इस बीच चीनी सैन्य अभ्यास पर ताइवान की प्रतिक्रिया आई है। इसके जवाब में ताइवान ने अपने जहाज और विमानों को भेजा है।

By Mohd FaisalEdited By: Published: Sun, 07 Aug 2022 10:04 AM (IST)Updated: Sun, 07 Aug 2022 10:04 AM (IST)
China-Taiwan Conflict: चीनी सैन्य अभ्यास को लेकर बढ़ा तनाव, अब जवाब में ताइवान ने भी भेजे जहाज और विमान
China-Taiwan Conflict: चीनी सैन्य अभ्यास को लेकर बढ़ा तनाव (फाइल फोटो)

ताइपे, एजेंसी। China-Taiwan Conflict- चीन और ताइवान के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है। चीन ताइवान की समुद्री सीमा पर सैन्य अभ्यास कर रहा है। जिसको लेकर ताइवान की और से भी आपत्ति दर्ज कराई गई है। इस बीच ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा उसने द्वीप के चारों ओर चीनी सैन्य अभ्यासों पर उचित प्रतिक्रिया देने के लिए अपने विमान और जहाज भेजे थे।

loksabha election banner

ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने जारी की प्रेस रिलीज

स्व-शासित द्वीप के रक्षा मंत्रालय ने एक प्रेस रिलीज जारी कर कहा कि कई चीनी सैन्य जहाजों, विमानों और ड्रोन ने रविवार सुबह ताइवान के पास संयुक्त अभ्यास करना जारी रखा है। जिसके जवाब में ताइवान ने द्वीप के चारों ओर चीनी सैन्य अभ्यासों पर उचित प्रतिक्रिया देने के लिए अपने विमान और जहाज भेजे थे।

चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी कर रही सैन्य अभ्यास

इससे पहले ताइवान के रक्षा मंत्रालय (Taiwan's Ministry of Defense) ने कहा था कि 68 चीनी सैन्य विमानों और 13 युद्धपोतों ने अभ्यास में भाग लेने के लिए मध्य रेखा को पार किया है। गौरतलब है कि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी तीन अगस्त से ताइवान को घेरकर छह स्थानों पर सैन्य अभ्यास कर रही है। समाचार एजेंसी रायटर की रिपोर्ट के मुताबिक, इस सैन्य अभ्यास में चीनी सेना ने बैलेस्टिक मिसाइल भी दागी हैं जो ताइवान की राजधानी ताइपे के ऊपर से होती हुई जापान के क्षेत्र में गिरी हैं। जापान ने इसकी निंदा की है। जबकि अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने इसे चीन का गैरजिम्मेदाराना कदम बताया है।

नैंसी पेलोसी की यात्रा के बाद बढ़ा विवाद

बता दें कि अमेरिकी हाउस स्पीकर नैन्सी पेलोसी की ताइवान यात्रा के बाद से ही चीन-ताइवान के बीच विवाद बढ़ा है। चीन ने नैंसी पेलोसी के दौरे को लेकर अमेरिका को अंजाम भुगतने की चेतावनी दी थी। हालांकि, उन्होंने कहा था कि अमेरिका ताइवान को अकेला नहीं छोड़ेगा। अमेरिका हर परिस्थिति में ताइवान के साथ है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.