Move to Jagran APP

श्रीलंका के उस इलाके पर चीन की नजर जहां रहते हैं भारत समर्थक तमिल, क्‍या है इसके पीछे की वजह

चीन के राजदूत ने हाल ही में एक श्रीलंका के उत्‍तरी भाग का दौरा किया है। हालांकि इसको एक स्‍टडी टूर बताया गया है लेकिन जानकार ऐसा नहीं मानते हैं। जानकारों की निगाह में चीन एक रणनीति के तहत ये कर रहा है।

By Kamal VermaEdited By: Published: Tue, 04 Jan 2022 01:56 PM (IST)Updated: Tue, 04 Jan 2022 06:44 PM (IST)
श्रीलंका के उस इलाके पर चीन की नजर जहां रहते हैं भारत समर्थक तमिल, क्‍या है इसके पीछे की वजह
चीन एक रणनीति के तहत बढ़ा रहा श्रीलंका में पांव

कोलंबो (एएनआई)। चीन जापान से लेकर श्रीलंका तक अपने पांव तेजी से पसारने में लगा हुआ है। उसकी नियत को दखते हुए सभी देश उसको लेकर काफी अलर्ट हैं। जापान की तरफ से सोमवार को ही कहा गया था कि चीन के युद्धपोतों ने पिछले वर्ष में करीब 323 बार उनकी जल सीमा का अतिक्रमण किया था। वहीं वर्ष 2020 में अतिक्रमण की ये संख्‍या 322 थी। वहीं अब चीन श्रीलंका में भी तेजी के साथ अपने दायरे को बढ़ाने में लगा है। इसके लिए चीन ने श्रीलंका के उन इलाकों को चुना है, जिनपर लोगों का ध्‍यान कम गया है। श्रीलंका को अब वो अपनी बेल्‍ट एंड रोड इनिशिएटिव के तहत रणनीतिक दृष्टि से अहम जगह बनाना चाहता है। उसकी मंशा केवल यहीं तक नहीं है, बल्कि वो इसके जरिए हिंद महासागर में अपनी मौजूदगी और भारत पर निगाह रखने के लिए भी इस्‍तेमाल करना चाहता है।

loksabha election banner

पालिसी रिसर्च ग्रुप के एक लेख में यहां तक कहा गया है कि चीन श्रीलंका में तेजी से अपने पांव पसारने में लगा हुआ है। इसमें ये भी कहा गया है कि हाल ही में श्रीलंका में मौजूद चीन के राजदूत की झेंगहोंग ने उत्‍तरी प्रांत के तमिल बहुल इलाके का दौरा किया था। ये दौरा क्रिसमस से पहले किया गया था। हालांकि, इसको चीन ने एक पारिवारिक दौरा बताया है। चीन के दूतावास की तरफ से कहा गया है कि राजदूत का ये तीन दिवसीय दौरा एक स्‍टडी टूर था। इसकी काफी समय से योजना थी, लेकिन कोरोना महामारी की वजह से इसमें बार-बार देरी होती चली गई।

हालाांकि, चीन पर निगाह रखने वाले जानकार इस दौरे को केवल स्‍टडी टूर नहीं मान रहे हैं। इनका मानना है कि चीनी राजदूत का ये दौरा उनकी रणनीति का हिस्‍सा था। उनका ये भी मानना है कि चीन श्रीलंका में अपनी रणनीति को बढ़ावा देने की योजना पर काम कर रहा है। इसमें खासतौर पर चीन ने उन इलाकों को शामिल करने की योजना बनाई है, जिन पर सरकार का ध्‍यान भी कम गया है और जो लाइमलाइट से बाहर भी हैं। की झेंगहोंग ने अपने दौरे पर जाफना की पब्लिक लाइब्रेरी को भी देखा और वहां पर फूड पैकेट भी बांटे। इसको उन्‍होंने स्‍थानीय लोगों के साथ संबंधों को मजबूत करना बताया है। इस लाइब्रेरी को यहां पर काफी आइकोनिक माना जाता है, जिसको 1981 में नष्‍ट कर दिया गया था। बाद में ये भारत के सहयोग से दोबारा बनाई गई थी।

की ने जाफना के पूर्वी अरियालाई में ककूंबर फार्म और थोडावेल्‍ली में सिल्‍करोड फूड स्‍टफ फैक्‍टरी को भी देखा। इसके बाद वो जाफना के नजदीक मंदिर में भी गए। चीनी राजदूत का ये उत्‍तरी क्षेत्र में इस तरह का पहला दौरा था। यहां पर रहने वाले लोग पारंपरिक रूप से भारत के काफी करीब माने जाते हैं। यही वजह है कि उत्‍तरी भाग में रहने वाले श्रीलंकाई लोग यहां पर चीनी निवेश के खिलाफ रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.