Move to Jagran APP

चिली में उड़ान भरने के बाद अचानक लापता हुआ सैन्य विमान, 38 लोग थे सवार

38 लोगों के साथ चिली में सैन्य विमान गायब हो गया। इसकी पुष्टी खुद चिली की वायु सेना ने दी है।

By Ayushi TyagiEdited By: Published: Tue, 10 Dec 2019 09:25 AM (IST)Updated: Tue, 10 Dec 2019 09:25 AM (IST)
चिली में उड़ान भरने के बाद अचानक लापता हुआ सैन्य विमान,  38 लोग थे सवार
चिली में उड़ान भरने के बाद अचानक लापता हुआ सैन्य विमान, 38 लोग थे सवार

सैंटियागो, एएनआइ। चिली की वायु सेना ने जानकारी दी है कि 38 लोगों के साथ एक सैन्य विमान गायब हो गया। अंटार्कटिका में आधार के लिए देश के दक्षिण से उड़ान भरने के बाद सोमवार को ये बड़े ही रहस्मय तरीके से विमान गायब हो गया है। 

loksabha election banner

इतने लोग थे विमान में सवार

वायु सेना के एक बयान में कहा गया है कि एक सी 130 हरक्यूलिस विमान ने 4:55 (19:55 GMT) पंटा एरेनास शहर से राष्ट्रपति एडुआर्डो फ्रेई अंटार्कटिक बेस 38 लोग यात्रा कर रहे थे। बयान के अनुसार, 38 लोगों में से 17 क्रू के सदस्य थे और बाकी 21 यात्री थे। बता दें कि वायु सेना ने लापता होने से पहले विमान का अनुमानित स्थान दिखाते हुए ट्विटर पर एक मैप पोस्ट किया है। फिलहाल, विमान के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।                                 

अधिकारियों ने दी जानकारी

अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सेना का c-130 हरक्यूलिस ट्रांसपोर्ट विमान के उड़ान भरने के बाद बीच रास्ते में उससे संपर्क टूट गया था। हालांकि, उससे फिर से संपर्क साधने की बहुत कोशिश की गई लेकिन, कोशिशों नाकाम रहीं। खबरों के अनुसार, विमान की खोज के लिए एक रेस्क्यू टीम गठित की गई है। एयरक्राफ्ट रूटीन सपोर्ट और मेंटनेंस मिशन पर निकला था। हालांकि,  यात्रियों के बारे में जानकारी नहीं दी गई है।                                                            

भारतीय वायुसेना का विमान भी हुआ था लापता

जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आती रही हैं। जब विमान अचानक रडार से लापता हो गया हो। फिर चाहे वो मलेशिया की घटना हो या फिर इंडोनेशिया की। गौरतलब है कि इसी साल भारतीय वायुसेना का विमान  A-32 रहस्यमय तरीके से लापता हो गया था।  जून में असम के जोरहाट एयरबेस से उड़ान भरने के बाद अरुणाचल की मेनचुका एयरफील्ड में विमान का संपर्क टूट गया था। तब उस विमान में 13 लोग सवार थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.